फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   First trees were cut, leveled, flowers planted... now dug again

Chandigarh News: पहले पेड़ काटे, समतल किया, फूल लगाए...अब फिर खोद दिया

Mon, 26 Jun 2023 02:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jun 2023 02:29 AM IST
विज्ञापन
First trees were cut, leveled, flowers planted... now dug again
चंडीगढ़। पिछले पांच महीने में नए यूटी सचिवालय के बाहर डिवाइडिंग पर मौजूद पहले कई यूकेलिप्टस के पेड़ों को काटा गया। फिर जमीन को समतल किया। नगर निगम की तरफ से फूल और पौधे लगाए गए, लेकिन अब फिर से पूरे डिवाइडिंग को खोद कर रख दिया गया है।अब तक शहर में ऐसी घटनाएं देखने को मिलती थीं, जब पूरा काम होने के बाद इलेक्ट्रिकल वायर या टेलीकॉम कंपनियों के केबल डालने के लिए रास्ते को खोद दिया जाता था, लेकिन अब ऐसा यूटी सचिवालय के बाहर हो रहा है। फरवरी माह में यूकेलिप्टस के पेड़ों के गिरने का खतरा बताते हुए सभी पेड़ों को एक साथ काट दिया गया। कई हफ्तों की मेहनत के बाद डिवाइडिंग को कर्मचारियों ने मिलकर समतल किया। इसके बाद नगर निगम को उस पूरे डिवाइडिंग के सौंदर्यीकरण का काम सौंपा गया और नगर निगम में यूटी सचिवालय के सामने समेत पूरी डिवाइडिंग पर सुंदर फूल लगाए। कई हफ्तों तक पौधे लगाने का काम हुआ, लेकिन अब अंडरग्राउंड बिजली की तार बिछाने के लिए पूरे डिवाइडिंग को फिर से मशीनों से खोद दिया गया है। इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पेड़ों की कटाई के दौरान कई बिजली की तारें टूट गई थीं। इसलिए नई तारें बिछाई जा रही हैं। बताया जा रहा है कि इस काम के पूरा होने के बाद फिर फूल लगाए जाएंगे और डिवाइडिंग के सौंदर्यीकरण का काम पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed