फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   First Time Voters Certificate Issue

चंडीगढ़ से आगे निकला मोहाली, जानिए कैसे

Fri, 02 May 2014 12:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 02 May 2014 12:01 PM IST
विज्ञापन
First Time Voters Certificate Issue

यूटी के चुनाव विभाग ने फर्स्ट टाइम वोटर्स को मतदान करने के तुरंत बाद मतदान में हिस्सा लेने का सर्टिफिकेट देने की बात कही थी। लेकिन, बीस दिन से ज्यादा बीत गए अभी तक फर्स्ट टाइम वोटर्स को सर्टिफिकेट नहीं मिले।

विज्ञापन


दूसरी ओर बुधवार को मोहाली में फर्स्ट टाइम वोटर्स को मतदान के तुरंत बाद ही बुधवार को सर्टिफिकेट दे दिए गए। ऐसे में यूटी के अफसर मोहाली के अधिकारियों की तुलना में ढीले और फिसड्डी साबित हुए।
विज्ञापन

  
प्रशासन के चुनाव विभाग ने यह भी घोषणा की थी कि सभी फर्स्ट टाइम वोटर्स को वीआईपी ट्रीटमेंट मिलेगा। लेकिन मतदान करने के बाद न उन्हें सर्टिफिकेट मिले और न ही उनका नाम कहीं डिस्पले किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सर्टिफिकेट का डिजाइन तो तैयार कर लिया है मगर यह तय किया जाना बाकी है कि सर्टिफिकेट कैसे दिया जाए। चुनाव विभाग सिर्फ 18 से 19 साल के ही फर्स्ट टाइम वोटर्स को सर्टिफिकेट देगा। ऐसे वोटर्स की संख्या 19 हजार से ज्यादा है।

पहले यह तय हुआ था कि 18 से 21 साल के फर्स्ट टाइम वोटर्स को सर्टिफिकेट दिए जाएंगे। बाद में इस आयु वर्ग के फर्स्ट टाइम वोटर्स की संख्या ज्यादा होने के कारण यह तय हुआ कि सिर्फ 18 से 19 साल के ही फर्स्ट टाइम वोटर्स को मतदान करने संबंधी सर्टिफिकेट दिए जाएंगे।


कोट्स
सभी फर्स्ट टाइम वोटर्स का डाटा एकत्र कर लिया गया है। या तो फर्स्ट टाइम वोटर्स को सर्टिफिकेट ब्लाक लेवल अधिकारी उनके घर  पहुंचाएंगे या किसी समारोह में उन्हें बुलाकर सर्टिफिकेट दे दिए जाएंगे।
-तिलक राज, ज्वाइंट चीफ इलेक्टोरल अफसर, यूटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed