फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   First time this year, temperature reached 40 degrees in Chandigarh

बढ़ा गर्मी : इस साल पहली बार तापमान 40 डिग्री पहुंचा

Wed, 28 Apr 2021 02:52 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 02:52 AM IST
विज्ञापन
First time this year, temperature reached 40 degrees in Chandigarh
चंडीगढ़। गर्मी से तीन दिन राहत मिलने के बाद तापमान फिर से बढ़ गया है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा। इस साल पहली बार दिन का तापमान 40 पहुंचा। इससे पहले 14 अप्रैल को तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ था।
विज्ञापन

तीन साल में पहली बार अप्रैल का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। साल 2020 में 37.9 डिग्री, साल 2019 में 38.9 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया था। रात के तापमान में अभी फिलहाल थोड़ी नरमी है, लेकिन अब रात के तापमान में भी बढ़ोतरी के आसार बन रहे हैं। राहत की एक बात यह है कि जम्मू कश्मीर के आसपास एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसका असर 30 अप्रैल व एक मई को देखने को मिल सकता है। तेज हवाएं व बादल गरज सकते हैं। इससे दिन के तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के आने से उत्तर-पश्चिम से आ रही हवाएं रुक जाएंगी। पहाड़ों में बारिश के बाद ये हवाएं थोड़ी ठंडक ला रही थीं, जिसकी वजह से रात का तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया जा रहा है। अब ये हवाएं रुक जाएंगी और गर्म हवाएं इस क्षेत्र में आएंगी। इससे तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। सोमवार की रात न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। पिछले हफ्ते हुई बारिश से मौसम पूरा ठंडा हो गया था। इससे दिन व रात के तापमान में ठंडक बनी हुई थी, लेकिन दो दिन से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 व एक को मिल सकती थी आंशिक राहत
मौसम विभाग ने अपने तीन दिन के पूर्वानुमान में बताया है कि अगले तीन दिन हल्के बादल छा सकते हैं। इससे तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार हैं। बुधवार को दिन का तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा सकता है। वीरवार को दिन के तापमान में थोड़ी नरमी आ सकती है। इस दिन अधिकतम तापमान 40 डिग्री और रात का तापमान 22 डिग्री के आसपास रिकॉर्ड किया जा सकता है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रिकार्ड किए जाने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक 30 अप्रैल व एक मई को तेज हवाएं चलने के साथ बादल गरज सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed