फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   first time in india, chandigarh nagar nigam did tree planting survey

पहली बार चंडीगढ़ में की गई ऐसी अनोखी गणना, जिसका रिजल्ट चौंकाने वाला है

Thu, 27 Apr 2017 04:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 27 Apr 2017 04:25 PM IST
विज्ञापन
first time in india, chandigarh nagar nigam did tree planting survey
चंडीगढ़ का पहला क्लोरीलीफ फ्लाईओवर
देश के इतिहास में पहली बार चंडीगढ़ में ऐसी अनोखी गणना की गई, जिसके रिजल्ट भी काफी चौंकाने वाले हैं। दरअसल, चंडीगढ़ नगर निगम के बागवानी विंग ने पहली बार शहर के पेड़ों की गणना की है। ग्रीन और क्लीन सिटी का खिताब प्राप्त सिटी ब्यूटीफुल में एक लाख 65 हजार 597 पेड़ हैं। इनमें 124538 हरे, 1029 सूखे हुए, 262 खतरनाक, 39768 हरे और छोटे पौधे शामिल हैं। सेक्टर-27 में सबसे ज्यादा 5797 पेड़ हैं और सेक्टर-53, 54 में कोई पेड़ नहीं है।
विज्ञापन


बागवानी विंग के कार्यकारी अभियंता (ईओ) कृष्ण पाल ने पेड़ों की गणना की रिपोर्ट बुधवार को कमिश्नर बी पुरुषार्था और मेयर आशा जसवाल को सौंप दी है। मेयर की ओर से इसकी जानकारी 28 अप्रैल को होने वाली सदन की बैठक में पार्षदों के समक्ष रखी जाएगी। गणना में प्रशासन की सरकारी इमारतों, गांवों और वन विभाग के जंगल एरिया के पेड़ों की संख्या शामिल है।
विज्ञापन


वेबसाइट पर भी अपलोड होगा डाटा
मेयर आशा जसवाल का कहना है कि अब निगम को पता है कि शहर में कितने पेड़ हैं और अब भविष्य में कितनी हरियाली और बढ़ाने की जरूरत है। शहरवासी भी अब हरियाली के प्रति ज्यादा जागरूक रहेंगे। हर सेक्टर के पेड़ों का डाटा वेबसाइट पर भी अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


1029 सूखे पेड़ों में से 46 के काटने की मिली है मंजूरी
बागवानी विंग ने 1029 सूखे पेड़ों में से प्रशासन से 324 को काटने की मंजूरी मांगी है जिनमें से 46 की मंजूरी मिल चुकी है। 30 को काट भी दिया गया है, जबकि 705 पेड़ों को काटने की मंजूरी मांगी जा रही है। शहर के खतरनाक 262 पेड़ों में से 15 को काटने की मंजूरी मांगी गई थी, जिनमें से 12 को काटने की मंजूरी भी मिल चुकी है। जबकि 247 की मंजूरी भेजी जाएगी।

सबसे हरा भरा सेक्टर-27
शहर में सबसे हरा भरा सेक्टर-27 है यहां पर कुल 5797 पेड़ हैं जबकि इसके बाद सेक्टर-36 में 4445 पेड़ हैं। जबकि सबसे कम पेड़ सेक्टर-6 में हैं यहां पर कुल 147 पेड़ हैं।


गणना पर कोई खर्चा नहीं
शहर के पेड़ों की गणना पर नगर निगम का कोई खर्चा नहीं आया है। यह गणना बागवानी विंग के अपने कर्मचारियों ने ही की है। गणना करने वाले कर्मचारियों ने शहर के पेड़ों पर उसकी संख्या भी लिखी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed