फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   First time CHB sale commercial property in free hold

पहली बार फ्री होल्ड पर व्यावसायिक संपत्तियों की नीलामी करेगा सीएचबी, कल से लगा सकेंगे बोली

Wed, 09 Mar 2022 02:19 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 02:19 AM IST
विज्ञापन
First time CHB sale commercial property in free hold
चंडीगढ़। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) पहली बार फ्री होल्ड पर व्यावसायिक संपत्तियों की नीलामी करने जा रहा है। इसके लिए शहरवासी वीरवार से बोली लगा सकेंगे। इस ई-नीलामी में कुल 16 संपत्तियों को रखा गया है, जिसमें 8 आवासीय और 8 व्यावसायिक संपत्तियां हैं। ये सभी संपत्तियां फ्री होल्ड हैं।
विज्ञापन

10 मार्च सुबह 10 बजे से शुरू होने वाली टेंडर प्रक्रिया 25 मार्च सुबह 10 बजे तक चलेगी। इस दौरान लोग इन संपत्तियों को खरीदने के लिए आवेदन कर सकेंगे और फिर 25 मार्च को ही सुबह 10.15 बजे बोली को खोला जाएगा। ये संपत्तियां शहर के अलग-अलग सेक्टरों में स्थित हैं। सीएचबी ने संपत्ति के रिजर्व प्राइज का विवरण जारी कर दिया है, जिसे बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर इच्छुक बोलीदाता देख कर सकते हैं। चंडीगढ़ प्रशासन की ई-टेंडरिंग वेबसाइट https://etenders.chd.nic.in/ पर बोली जमा कराई जा सकेगी। संपत्तियों को खरीदने से पहले देख भी सकते हैं। इसके लिए सभी तरह की जानकारी सीएचबी की वेबसाइट पर उपलब्ध है। बोली में हिस्सा लेने के लिए दो लाख रुपये बयाना राशि भी जमा करानी होगी, जिसे बाद में एडजस्ट कर दिया जाएगा। अगर बोली में फ्लैट नहीं मिलता है तो बयाना राशि वापस मिल जाएगी।
विज्ञापन

सीएचबी ने कहा है कि 18 वर्ष से ऊपर देश के किसी भी राज्य में रहने वाला व्यक्ति इस ई-टेंडरिंग की प्रक्रिया में भाग ले सकता है। प्रॉपर्टी खरीदने के लिए एनआरआई भी बोली लगा सकते हैं। बोर्ड ने कहा है कि जो भी आरक्षित मूल्य तय किया गया है, उसके अनुसार सबसे ज्यादा बोली लगाने वाले व्यक्ति को ही मकान बेचा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed