फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   First successful kidney transplant surgery conducted at PGIMS Rohtak.

Chandigarh News: पीजीआईएमएस रोहतक में हुई गुर्दा-ट्रांसप्लांट की पहली सफल सर्जरी, सीएम ने की डोनर के परिवार को पांच लाख देने की घोषणा

Mon, 05 Feb 2024 07:56 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 07:56 PM IST
विज्ञापन
First successful kidney transplant surgery conducted at PGIMS Rohtak.
मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ने डॉक्टरों को दी बधाई
विज्ञापन

चंडीगढ़। पीजीआईएमएस (पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस), रोहतक में डॉक्टरों की एक टीम ने गुर्दा ट्रांसप्लांट की पहली सफलतापूर्वक सर्जरी की है। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मेडिकल टीम के ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ. विवेक ठाकुर और डॉ. गौरव शंकर पांडे, नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. अरुण दुआ और डॉ. अंकुर गोयल और एनेस्थीसिया टीम की डॉ. ममता, डॉ. आशीष और डॉ. आशा सहित इनके मेंटर डॉ. आशीष शर्मा को बधाई दी है। डॉक्टरों की इस टीम ने ब्रेन डेड डोनर मरीज की दोनों किडनी को पीजीआईएमएस, रोहतक में दो जरूरतमंद मरीजों में सफलतापूर्वक प्रत्यारोपित किया। खास बात यह है कि डॉक्टरों की यह टीम डोनर का लीवर भी सफलतापूर्वक निकालने में कामयाब रही और उसे लीवर ट्रांसप्लांट के लिए आईएलबीएस, दिल्ली भेज दिया, जिससे एक व्यक्ति की भी जान बच गई। इस प्रकार ये डॉक्टर तीन लोगों को जीवनदान देने में सफल रहे।

मुख्यमंत्री ने डोनर के परिवार को पांच लाख रुपये देने की घोषणा की है। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज और स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने भी डाॅक्टरों की टीम को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed