फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   first short movie released on beti bchao beti pdhao project

‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ पर बनी पहली फिल्म, लोकार्पण हुआ

Sun, 14 Feb 2016 12:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 14 Feb 2016 12:08 PM IST
विज्ञापन
first short movie released on beti bchao beti pdhao project

हरियाणा में ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ मुहिम पर बनी पहली लघु फिल्म ‘जानकी’ का मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जानकी फिल्म देखी और तारीफ की। उन्होंने कहा कि फिल्म में प्रत्येक कलाकार ने शानदार भूमिका निभाई है।

विज्ञापन


इस तरह की फिल्म समाज को नई दिशा देने का काम करेंगी। मुख्यमंत्री ने फिल्म कलाकारों से बातचीत भी की और जानकी की भूमिका अदा करने वाली आशी सिंह को विशेष रूप से पुरस्कार देकर आशीर्वाद भी दिया। फिल्म का निर्माण आकांक्षा फिल्म प्रोडेक्शन के बैनर तले किया गया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने फिल्म निर्माता रमेश सिंघल से जानकारी ली कि यह फिल्म किन-किन स्थानों पर फिल्माई गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटियों से बड़ा कोई धन नहीं है। आज बेटियां हर क्षेत्र में आगे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के प्रयासों के चलते प्रदेश में लिंगानुपात में सुधार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश सरकार बेटी के प्रति लोगों की मानसिकता बदलने के लिए कदम उठा रही है। लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ कानून का सख्ती से अनुपालन होगा और दूसरे राज्यों के साथ समन्वय बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह फिल्म लोगों की सोच बदलने में मददगार साबित होगी।

फिल्म के कार्यकारी निर्माता दीपक गोयल, सह निर्माता अमित सिंघल हैं। कहानी-पटकथा डॉ. वेदप्रकाश द्वारा रचित है। फिल्म के निर्देशक सुब्रतो हलदर और सह निर्देशक का कार्यभार नीरज शर्मा ने संभाला है। जबकि छायाकार नयन मनी घोष हैं। संगीत मुकेश वर्मा का है।

फिल्म में मुख्य भूमिका सुमेर शर्मा, आशी सिंह, अंजली सिंह, डॉक्टर मोहित गुप्ता, नेहा त्रिपाठी, ज्योति चौहान, नागेंद्र गखर, सुनीता शर्मा, सलोनी, भव्य गुप्ता, देवांशी अग्रवाल ने निभाई है। फिल्म के लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्यतौर पर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार जगदीश चोपड़ा, अतिरिक्त प्रधान सचिव राकेश गुप्ता उपस्थित रहे।

बेटी पर केंद्रित है फिल्म का कथानक
फिल्म के निर्माता रमेश चंद सिंघल ने बताया कि फिल्म की कहानी बेटी पर केंद्रित है। इसमें दिखाया गया है कि बेटी-बेटों से किसी भी सूरत में कम नहीं है। वह भी बेटों की तरह परिवार का नाम रोशन करती है। बस लोगों को अपनी सोच बदलने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यह फिल्म प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेटी-बचाओ-बेटी-पढ़ाओ अभियान को गति देगी और नई ऊर्जा का संचार करेगी। उनका कहना है कि उन्होंने निश्चय किया था कि बेटियों की जिंदगी बचाने के लिए एक फिल्म का निर्माण करेंगे, जो समाज में जागृति लाने में मददगार बने।


जानकी फिल्म बनाकर उन्होंने अपना यह सपना पूरा किया है। उम्मीद है कि दर्शकों को यह फिल्म पसंद आएंगी और बेटियों के प्रति लोगों की मनोदशा व सोच बदलने में कामयाब रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed