फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   First semester exams from tomorrow

प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा कल से

Tue, 09 Sep 2014 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत Updated Tue, 09 Sep 2014 12:16 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी के अंतर्गत दोनों कक्षाओं के प्रथम सेमेस्टर की 10 सितंबर को शुरू होने वाली परीक्षा के नकल रहित और शांतिप्रिय कराने को लेकर कमर कस ली है। केंद्र अधीक्षकों को नकल रहित परीक्षा की शपथ दिलाकर ड्यूटी सौंप दी है।
विज्ञापन


हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी और शिक्षा विभाग ने सोमवार को राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में केंद्र अधीक्षकों को शपथ ग्रहण और ड्यूटी सौंपी गई।

उप जिला शिक्षा अधिकारी अतर सिंह सांगवान ने जिले के सभी 76 केंद्र अधीक्षकों को नकल रहित परीक्षा कराने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि परीक्षा में एक विद्यार्थी ही नहीं टीचर का भी मूल्यांकन होता है।
विज्ञापन


ऐसे में परीक्षा केंद्र पर नकल नहीं होनी चाहिए। केंद्र अधीक्षक को सजग रहने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा के लिए जिले में 76 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। यहां पर अधीक्षकों को परीक्षा संबंधित आवश्यक सामग्री दे दी है और वे मंगलवार को केंद्र पर पहुंच जाएंगे। जिले समेत पूरे प्रदेश में बुधवार को दो सत्रों में परीक्षा शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा बोर्ड की परीक्षा को देखते हुए केंद्रों की दो सौ मीटर की परिधि में धारा 144 लगा दी गई है। इस दौरान केंद्र के नजदीक परीक्षा के समय फोटोस्टेट दुकानें पूरी तरह से बंद रहेंगी और किसी तरह का अवैध काम नहीं हो सकेगा। जिला मुख्यालय पर प्रश्न पत्रों और उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा को लेकर गारद की व्यवस्था कर ली गई है। इसके अलावा यहां पर रात को एक-एक चौकीदार की भी ड्यूटी रहेगी।

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी ने परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर कमर कस ली है। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. केसी भारद्वाज और सचिव अशोक कुमार शर्मा, आईएएस ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। बोर्ड अधिकारियों ने बताया कि सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी कक्षाओं की नियमित और रि-अपीयर प्रथम सेमेस्टर परीक्षाओं में प्रदेश में 7,17,0128 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।

पूरे प्रदेश में 1589 केंद्र बनाए गए हैं। यहां पर सेकेंडरी के4,38,551 और सीनियर सेकेंडरी के 3,31,577 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इसके सफल आयोजन को लेकर केंद्र अधीक्षक और सुपरवाइजर नियुक्त कर दिए हैं। प्रदेश में नकल रोकने के लिए 260 उड़नदस्ते बनागए गए हैं। प्रदेश में 57 स्पेशल टास्क फोर्स गठित की हैं और हर रोज प्रत्येक उप मंडल का निरीक्षण किया जाएगा। इसके अलावा डीसी, एसडीएम, जिला शिक्षा अधिकारियों समेत अन्य अधिकारियों के भी उड़नदस्ते बनाए हैं।


हरियाणा बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा के प्रथम सेमेस्टर और रि-अपीयर की परीक्षा 10 सितंबर को शुरू होंगी। सभी जिलों में केंद्र अधीक्षकों को ड्यूटी सौंप दी हैं और उड़नदस्तों का गठन भी कर दिया है।
मीनाक्षी, प्रवक्ता, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed