फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   first rain of winter, chandigarh weather news

आज सर्दी की पहली बारिश के लिए तैयार रहें, तापमान में आएगी गिरावट

Mon, 11 Dec 2017 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 11 Dec 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
first rain of winter, chandigarh weather news
Chandigarh Rain - फोटो : File Photo
अगले दो दिन तक मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इससे पहाड़ों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश के आसार हैं। चंडीगढ़ सहित पूरे उत्तर भारत में सोमवार को अच्छी बारिश की संभावना है। मंगलवार को बादल छाएंगे। एक दो जगह पर हल्की बारिश हो सकती है। बारिश के बाद दिन व रात के तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट आ सकती है। बारिश से पहले चंडीगढ़ में दिन व रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


रविवार को अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री ज्यादा था। रात के तापमान में भी तीन डिग्री की बढ़ोतरी हुई। शनिवार रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि तापमान बढ़ने का संकेत हैं कि अगले दो दिन में बारिश की संभावना बन रही है।  
विज्ञापन


प्राइवेट मौसम एजेंसी स्काइमेट के मुताबिक 11 दिसंबर के दौरान पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में पहुंचने की संभावना है। इससे हरियाणा पर एक चक्रवात बनाने को प्रेरित करेगा और हरियाणा से पूर्वी उत्तर प्रदेश तक एक ट्रफ रेखा बनने की उम्मीद है। इन सभी मौसम प्रणालियों के चलते चंडीगढ़ सहित उत्तर भारत के मैदानों पर अच्छी बारिश होने की संभावना है। यह सर्दी की पहली बारिश होगी। बारिश के बाद मैदानी इलाकों में कोहरा आ सकता है। इससे ठंड भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगे कैसा रहेगा मौसम
चंडीगढ़ मौसम विभाग ने अगले तीन दिन के लिए मीडिया बुलेटिन जारी किया है। इसमें बताया गया है कि 11 दिसंबर से बारिश शुरू होगी। 12 दिसंबर को कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है। इस दिन बादल भी छाए रहेंगे। अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 से सात डिग्री के आसपास दर्ज किया जा सकता है। 13 दिसंबर को मौसम में सुधार देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed