{"_id":"5f91b0fd0ca886453d09242e","slug":"first-phase-of-oxford-covid-shield-vaccine-successful-at-pgi-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ पीजीआई में कोविडशील्ड वैक्सीन का पहला चरण सफल, कल दी जाएगी दूसरी डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ पीजीआई में कोविडशील्ड वैक्सीन का पहला चरण सफल, कल दी जाएगी दूसरी डोज
Fri, 23 Oct 2020 12:17 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 23 Oct 2020 12:17 AM IST
सार
- 25 सितंबर को तीन स्वयंसेवकों को डोज देकर शुरू किया गया था परीक्षण
- 27वें दिन स्वयंसेवकों की जांच के बाद आई रिपोर्ट में संतोषजनक रहा परिणाम
विज्ञापन
पीजीआई चंडीगढ़।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीजीआई चंडीगढ़ में ऑक्सफोर्ड की कोविडशील्ड वैक्सीन के मानव परीक्षण का पहला फेज सफल रहा है। परीक्षण में 25 सितंबर को जिन तीन स्वयंसेवकों को वैक्सीन की खुराक दी गई थी, उनकी स्थिति संतोषजनक है। गुरुवार को उन स्वयंसेवकों के ब्लड सैंपल की जांच रिपोर्ट आने के बाद यह निर्णय लिया गया है कि उन्हें शनिवार को वैक्सीन की दूसरी खुराक दी जाएगी।
विज्ञापन
पीजीआई के निदेशक प्रो. जगतराम ने बताया कि मानव परीक्षण के पहले फेज की सफलता से टीम उत्साहित है। शनिवार को परीक्षण के क्रम को आगे बढ़ाते हुए स्वयंसेवकों को वैक्सीन की दूसरी खुराक दी जाएगी। उसके बाद तय समयसीमा तक आकलन किया जाएगा। ठीक इसी तरह की प्रक्रिया वैक्सीन की पहली खुराक ले चुके अन्य स्वयंसेवकों पर भी अपनाई जाएगी। उनका भी 27वें दिन खून जांच कर रिपोर्ट के आधार पर 28 वें दिन दूसरी खुराक दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पीजीआई में 25 सितंबर से शुरू परीक्षण में अब तक 100 से ज्यादा स्वयंसेवकों को वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है। वहीं, अन्य स्वयंसेवकों की स्क्रीनिंग का क्रम जारी है, उनकी संख्या 150 के पार पहुंच चुकी है। कोरोना को मात देने के लिए विश्व भर में इस वैक्सीन का मानव परीक्षण चल रहा है। चंडीगढ़ पीजीआई में अब तक 500 से ज्यादा स्वयंसेवकों ने पंजीकरण कराया है। पंजीकरण का क्रम अब भी जारी है।