फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   First person of Punjab to recover from Coronavirus, told how he defeated it

कोरोना से जंग जीतने वाले पंजाब के पहले व्यक्ति ने कहा- मजबूत इच्छाशक्ति ही एकमात्र उपाय

Thu, 02 Apr 2020 12:27 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर ( पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर ( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 02 Apr 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
First person of Punjab to recover from Coronavirus, told how he defeated it
कोरोनो को मात देने वाले गुरदीप सिंह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

कोरोना पॉजिटिव से निगेटिव हुए पंजाब के पहले व्यक्ति होशियारपुर के गांव खनूर के गुरदीप सिंह मजबूत इच्छाशक्ति को ही कोरोना से बचने का एकमात्र उपाय मानते हैं। गुरदीप इटली से लौटे थे और अमृतसर हवाई अड्डे पर कोरोना से पीड़ित पाए गए थे। उनका कहना है कि मजबूत इच्छाशक्ति और डॉक्टरों की हिदायतों का पूरी तरह पालन ही कोरोना से बचने का एक जरिया है। अगर किसी को इस बीमारी से पीड़ित होने का शक है तो उसे डरने के बजाय इलाज के लिए खुद आगे आना चाहिए। एकांतवास में सही इलाज से ही इससे छुटकारा संभव है। 

विज्ञापन


गुरदीप सिंह ने बताया कि वह अपने बेटे और पत्नी के साथ तीन मार्च को इटली से भारत लौटे थे। भारत आने से 4 दिन पहले उसे बुखार हुआ था लेकिन दवा खाने से ठीक हो गया था। तब सोचा कि मौसम के बदलाव के चलते बुखार हुआ होगा। दिल्ली एयरपोर्ट पर उसने बुखार के बारे में जानकारी दी थी। इसके बाद दिल्ली में 7 घंटे रुकने के बाद वह अमृतसर के लिए फ्लाइट से रवाना हुए।
विज्ञापन


अमृतसर एयरपोर्ट पर डॉक्टरों की टीम ने चेक किया तो उन्हें संक्रमित पाया गया और उन्हें अमृतसर मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया। टेस्ट करने पर उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वह बिना घबराए इलाज के लिए डॉक्टरों के निर्देशों का पालन करते रहे। उसे यही तसल्ली थी कि उसके परिवार में कोई पॉजिटिव नहीं पाया गया। गुरदीप का कहना था कि इलाज के दौरान डॉक्टरों और स्टाफ ने उसकी अच्छी देखरेख की और उसका मनोबल भी बढ़ाया। उन्होंने आइसोलेशन सेंटर में दी गई सेवाओं की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरदीप ने कहा कि बीमारी को छिपाने से न सिर्फ अपने लिए बल्कि दूसरों के लिए भी आप खतरा बन सकते हैं, लिहाजा यदि किसी को तेज बुखार, सूखी खांसी और सांस लेने में तकलीफ हो तो उसे भागने या छिपने के बजाय करीबी सेहत केंद्र में जाकर अपनी जांच और इलाज कराना चाहिए और सामाजिक दूरी बनाए रखनी चाहिए। गुरदीप ने सभी से सरकार की तरफ से लागू किए गए लॉकडाउन का पालन करने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed