फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   First List of Candidates declared by Punjab Lok Congress for Punjab Assemly Election

पंजाब विधानसभा चुनाव: पंजाब लोक कांग्रेस के 22 उम्मीदवारों का एलान, पटियाला शहरी से चुनाव लड़ेंगे कैप्टन

Sun, 23 Jan 2022 02:20 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/पटियाला Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 23 Jan 2022 02:20 PM IST
सार

कांग्रेस छोड़ने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह इस बार एक नई पार्टी बनाकर मैदान में उतरे हैं। भाजपा और शिरोमणि अकाली दल संयुक्त के साथ गठबंधन में कैप्टन की पार्टी 38 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। 

विज्ञापन
First List of Candidates declared by Punjab Lok Congress for Punjab Assemly Election
कैप्टन अमरिंदर सिंह। - फोटो : ANI

विस्तार

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के साथ गठबंधन करने वाले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने रविवार को अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस (पीएलसी) के 22 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी। गठबंधन में पीएलसी के हिस्से 37 सीटें आई हैं। इनमें से पटियाला शहर सीट पर कैप्टन खुद ताल ठोक रहे हैं। शिरोमणि अकाली दल की पूर्व विधायक फरजाना आलम को मलेरकोटला से उतारा है। 

विज्ञापन


इसके अलावा पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव कमलदीप सैनी को खरड़ से, अकाली दल सरकार में सहकारिता मंत्री के बेटे सतिन्दरपाल सिंह ताजपुरी लुधियाना दक्षिण से, जगमोहन शर्मा को लुधियाना पूर्व से टिकट दिया है। कैप्टन का अपने गढ़ पटियाला में वर्चस्व कायम है। जिले की कुल आठ विधानसभा सीटों में से पांच कैप्टन की पंजाब लोक कांग्रेस (पीएलसी) के हिस्से आई हैं। जिन पर रविवार को उन्होंने उम्मीदवार उतार दिए। इनमें कैप्टन के करीबी पटियाला के वर्तमान मेयर संजीव शर्मा उर्फ बिट्टू शर्मा को पटियाला ग्रामीण से टिकट मिला है, सन्नौर सीट से अपने सलाहकार रहे भरतइंद्र सिंह चाहल के बेटे विक्रमजीत इंद्र सिंह चाहल को मैदान में उतारा है।
विज्ञापन


समाना से सुरिंदर सिंह खेड़की को प्रत्याशी घोषित किया है। कैप्टन की पीएलसी और भाजपा के बीच पटियाला जिले में सीटों के बंटवारे को लेकर पेच फंसा था। एक तरफ जहां कैप्टन पांच सीटों की मांग कर रहे थे, वहीं भाजपा की लीडरशिप भी जिले में पांच सीटों पर दावेदारी ठोक रही थी। जिस कारण सीटों की घोषणा में कुछ देरी हो गई।  

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां से किसे मिला टिकट

बठिंडा अर्बन - राज नंबरदार
बठिंडा रूरल - सवेरा सिंह
भदौड़ - धर्म सिंह फौजी
मालेरकोटला - फरजाना आलम खां
पटियाला रूरल - संजीव शर्मा
पटियाला सिटी - कैप्टन अमरिंदर सिंह
अमृतसर साउथ - हरजिंदर सिंह ठेकेदार
फतेहगढ़ चूड़ियां - तजिंदर सिंह रंधावा
भुलत्थ - अमनदीप सिंह गोरा गिल
नकोदर - अजीत पाल सिंह
नवांशहर - सतबीर सिंह
लुधियाना ईस्ट - जगमोहन शर्मा
लुधियाना साउथ - संतिदर पाल सिंह ताजपुरी
आत्मनगर - प्रेम मित्तल
दाखा - दमनजीत सिंह मोही
धर्मकोट - रविंदर सिंह ग्रेवाल
समाना - सुरिंदर सिंह खेरकी
सनौर- बिक्रमजीत इंदर सिंह चाहल
बुढलाडा - सूबेदार भोला सिंह
रामपुरा फूल- अमरजीत शर्मा
निहाल सिंह वाला- मुख्तियार सिंह
खरड़- कमलदीप सैनी

पंजाब में इस बार कैप्टन अमरिंदर सिंह भाजपा और शिरोमणि अकाली दल संयुक्त के साथ मिलकर चुनाव मैदान में हैं। भाजपा अपने 35 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। वहीं, शिरोमणि अकाली दल संयुक्त भी 14 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed