फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP Candidate List 2022 Punjab: BJP Released First List Of Candidates for Punjab Assembly Election

BJP Candidate list Punjab: भाजपा ने जारी की 35 उम्मीदवारों की पहली सूची, डॉक्टर-वकील और किसान चेहरे शामिल

Fri, 21 Jan 2022 05:22 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 21 Jan 2022 05:22 PM IST
सार

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने 35 उम्मीदवारों की पहली सूची शुक्रवार को जारी कर दी।

विज्ञापन
BJP Candidate List 2022 Punjab: BJP Released First List Of Candidates for Punjab Assembly Election
दुष्यंत गौतम। - फोटो : ANI

विस्तार

त्रिकोणीय गठबंधन में बड़े भाई की भूमिका निभा रही भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी। इस सूची में 35 प्रत्याशियों की घोषणा की गई है। इसमें पंजाब भाजपा के पुराने दिग्गजों के साथ ही कांग्रेस से आए विधायक राणा गुरजीत को टिकट दिया गया है। भाजपा इस बार पीएलसी और शिअद संयुक्त के साथ गठबंधन कर चुनाव में उतरी है।

विज्ञापन

 
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने बताया कि पार्टी की पहली सूची में सभी वर्गों के बड़े चेहरों को शामिल किया गया है। पंजाब कृषि प्रधान राज्य है इसलिए भाजपा ने खेती-किसानी से जुड़े 12 किसान नेताओं को उम्मीदवार बनाया है। पंजाब में अनुसूचित जाति समुदाय का बड़ा वर्ग है, इसको ध्यान में रखते हुए इस समुदाय के उत्थान में अच्छा काम करने वाले अनुसूचित समुदाय के आठ चेहरों के साथ ही 13 सिख चेहरों को टिकट दिया है। 
विज्ञापन


सूची में डॉक्टर, वकील, खिलाड़ी, किसान, युवा, महिलाएं और पूर्व आईएएस हैं। प्रत्याशियों की घोषणा के दौरान उनके साथ पंजाब प्रभारी दुष्यंत गौतम भी मौजूद रहे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पंजाब में कुशासन का राज है। पंजाब में नशा, भ्रष्टाचार के साथ आज भी कई मूलभूत समस्याएं बनी हुई हैं। भाजपा राज्य के विकास को अन्य राज्यों की तरह पटरी पर लाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अरसे बाद बिना अकाली दल के भाजपा
कृषि कानूनों पर मतभेद के बाद अकाली दल की राजग से विदाई के बाद भाजपा पहली बार नए दलों के साथ चुनाव मैदान में है। इस बार पार्टी ने पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस और अकाली दल के वरिष्ठ नेता रहे सुखदेव सिंह ढींढसा की पार्टी शिरोमणि अकाली दल संयुक्त के साथ गठबंधन किया है। भाजपा इस बार राज्य की आधी सीटों पर चुनाव लड़ेगी और किसी को मुख्यमंत्री पद का चेहरा नहीं बनाएगी।

कांग्रेस छोड़कर आए अधिकांश नेताओं को दी जगह

भाजपा ने पहली सूची में कांग्रेस छोड़कर आए अधिकांश नेताओं को जगह दी है लेकिन कांग्रेस के कादियां से विधायक फतेहजंग बाजवा का नाम शामिल नहीं किया है। विधायक राणा गुरमीत सोढी को जगह दी है। बस उनके विधानसभा क्षेत्र गुरुसहाय के बजाय उन्हें फिरोजपुर शहर से टिकट दिया है। इसके अलावा गढ़शंकर सीट से कांग्रेस छोड़ आईं निमिषा मेहता को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है।

दिग्गजों पर जताया भरोसा
भाजपा ने पंजाब के पार्टी दिग्गजों पर पहली सूची में भरोसा जताया है। इनमें भाजपा के पुराने नेता मनोरंजन कालिया को जालंधर, तीक्ष्ण सूद को होशियारपुर, दिनेश सिंह बब्बू को सुजानपुर, सुरजीत कुमार ज्याणी को फाजिल्का और अरुण नारंग को अबोहर से टिकट दिया है।

भाजपा के 35 उम्मीदवारों की सूची

  • पठानकोट- अश्वनी कुमार शर्मा ( पंजाब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष)
  • सुजानपुर - दिनेश सिंह बब्बू
  • दीनानगर - रेणु कश्यप
  • हरगोबिंदपुर - बलजिंदर सिंह डकोहा
  • अमृतसर उत्तर - सुखविंदर सिंह पिंटू
  • तरनतारन - नवरीत सिंह सफीपुर
  • कपूरथला --- रणजीत सिंह खोजेवाल
  • जालंधर पश्चिम - महिंदर पाल भगत
  • जालंधर सेंट्रल - मनोरंजन कालिया
  • जालंधर उत्तर - कृष्ण देव भंडारी
  • मुकेरिया - जंगीलाल महाजन
  • दसूहा- रघुनाथ राणा
  • होशियारपुर- तीक्ष्ण सूद
  • छब्बेवाल - डॉ. दिलबाग राय 
  • गढ़शंकर - नमिषा मेहता
  • बंगा - मोहन लाल बंगा
  • बलाचौर - अशोक बाथ
  • फतेहगढ़ साहिब - दीदार सिंह भट्टी
  • अमलोह - कंवरवीर सिंह टोहरा
  • खन्ना - गुरप्रीत सिंह भट्टी
  • लुधियाना सेंट्रल - गुरदेव शर्मा
  • लुधियाना पश्चिम - बिक्रम सिंह सिद्धू
  • गिल- एसआर लड्डर
  • जगरांव- कवर नरिंदर सिंह
  • फिरोजपुर शहर - राणा गुरमीत सिंह सोढी
  • जलालाबाद-- पूरन चंद
  • फाजिल्का - सुरजीत कुमार जियनी
  • अबोहर - अरुण नारंग
  • मुक्तसर - राजेश फतेला
  • फरीदकोट - गौरव कक्कड़
  • भुच्चोमंडी - रूपिंदर सिंह सिद्धू
  • तलवंडी साबो - रवि सिंह सिद्धू
  • सरदुलगढ़ - जगजीत सिंह मिल्खा
  • संगरूर - अरविंद खन्ना
  • डेराबस्सी - संजीव खन्ना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed