{"_id":"60ef134bcf77cf2ed5659c1a","slug":"first-grain-atm-of-india-set-up-in-gurugram-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में नई पहल: गुरुग्राम में लगा देश का पहला अनाज एटीएम, अगूंठा लगाने पर उपभोक्ताओं को मिलेगा राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में नई पहल: गुरुग्राम में लगा देश का पहला अनाज एटीएम, अगूंठा लगाने पर उपभोक्ताओं को मिलेगा राशन
Wed, 14 Jul 2021 10:17 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 14 Jul 2021 10:17 PM IST
सार
हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बताया कि गुरुग्राम जिले के फर्रुखनगर में यह पायलट प्रोजेक्ट सफल होने के बाद इन
अन्न आपूर्ति मशीनों को प्रदेशभर में सरकारी डिपो पर लगाने की योजना है। फर्रुखनगर में मशीन से अनाज वितरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
अन्नापूर्ति एटीएम।
- फोटो : @Dchautala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के सरकारी राशन डिपो में अनाज लेने के लिए उपभोक्ताओं को भविष्य में लंबी लाइनों में नहीं लगना होगा। न ही राशन कम मिलने की शिकायत रहेगी। प्रदेश सरकार अब प्रदेश के उपभोक्ताओं के लिए अनाज एटीएम स्थापित करने की योजना पर काम कर रही है। गुरुग्राम जिले में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर देश का पहला अनाज एटीएम स्थापित कर दिया गया है।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बताया कि अनाज एटीएम लगने से डिपो से राशन लेने वालों की पूरा माप न मिलने सहित तमाम शिकायतें दूर हो जाएंगी। इस मशीन को लगाने का मकसद सही उपभोक्ता को सही मात्रा में अनाज देना है। इससे न केवल उपभोक्ताओं को फायदा मिलेगा, बल्कि सरकारी डिपो पर अनाज घटने का झंझट भी खत्म हो जाएगा। सार्वजनिक अनाज वितरण प्रणाली में पहले से अधिक पारदर्शिता आएगी। ये मशीनें सरकारी डिपो सचालकों के लिए अनाज वितरण में सहायक साबित होंगी। इससे उनका समय भी बचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐसे काम करती है अनाज एटीएम मशीन
यह स्वचालित मशीन बैंक एटीएम की तर्ज पर कार्य करती है। यूनाइटेड नेशन के वर्ल्ड फूड प्रोग्राम के तहत स्थापित इस मशीन को ऑटोमेटेड मल्टी कमोडिटी ग्रेन डिस्पेंसिंग मशीन कहा गया है। इस कार्यक्रम से जुड़े अधिकारी अंकित सूद का कहना है कि अनाज के मापतौल को लेकर इसमें त्रुटि न के बराबर है।
एक बार में यह मशीन 70 किलोग्राम तक अनाज पांच से सात मिनट में निकाल सकती है। मशीन में लगी टच स्क्रीन के साथ एक बायोमेट्रिक मशीन भी लगी हुई है, जहां पर लाभार्थी को आधार या राशन कार्ड का नंबर डालना होगा। बायोमेट्रिक से प्रामाणिकता होने पर लाभार्थियों का निर्धारित अनाज स्वत: मशीन के नीचे लगाए गए बैग में भर जाएगा। इस मशीन के माध्यम से गेहूं, चावल और बाजरा का वितरण किया जा सकता है।