{"_id":"b2c32d44a7da09bea0eaf095299c4e57","slug":"first-female-police-station-in-panchkula-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राखी पर खुलेगा पहला महिला थाना, ममता सौदा होंगी इंचार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राखी पर खुलेगा पहला महिला थाना, ममता सौदा होंगी इंचार्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Wed, 05 Aug 2015 01:31 PM IST
विज्ञापन
इस बार रक्षाबंधन के मौके पर पंचकूला को पहले महिला थाने की सौगात मिलेगी। यह मुख्यमंत्री मनोहरलाल की ओर से रक्षाबंधन से पूर्व प्रदेश के सभी जिलों में महिला थाने खोलने की पहल का हिस्सा है।
विज्ञापन
इस थाने में महिलाओं से संबंधित शिकायतों की जांच और निपटारा महिला पुलिसकर्मी और अफसरों की ओर से किया जाएगा। महिला थाना के इंचार्ज का कार्यभार एसीपी ममता सौदा संभालेंगी। उनके अलावा एसएचओ, दो सब-इंस्पेक्टर, तीन एएसआई, चार हेड कांस्टेबल और 16 कांस्टेबल होंगी।
विज्ञापन
साथ ही वुमन हेल्पलाइन 1091 पर मिलने वाली शिकायतों का निपटारा भी इसी थाने से होगा। रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर 28 अगस्त से पुलिस विभाग की ओर से सभी जिलों में महिला पुलिस थानों की शुरुआत होगी।
विज्ञापन
जिले में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से एमडीसी सेक्टर पांच में महिला पुलिस थाना की बिल्डिंग बनाई गई है। विधायक ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि महिला थाना खुलने से महिलाएं बेझिझक अपनी समस्याएं बता सकेंगी।