फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   First Express Train Inaugration on Narrow gauge railway track in pathankot of punjab

5 दिन के लिए टल गया पहली एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन, वजह बने हिमाचल प्रदेश के सीएम

Sat, 02 Feb 2019 01:51 PM IST
खुशबू गोयल नवदीप शर्मा, अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब)
नवदीप शर्मा, अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 02 Feb 2019 01:51 PM IST
विज्ञापन
First Express Train Inaugration on Narrow gauge railway track in pathankot of punjab
नैरोगेज एक्सप्रेस - फोटो : डेमो
पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेल सेक्शन पर 1 फरवरी से शुरू होने वाली पहली नैरोगेज एक्सप्रेस का उद्घाटन 5 दिन के लिए टल गया है और इसकी वजह बने सीएम। दरअसल, हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर का शेडयूल बिजी है। सूत्रों के मुताबिक सीएम जयराम ठाकुर ने रेल अधिकारियों को उनकी गैर मौजूदगी में ही उद्घाटन करने को कहा था, लेकिन रेल अधिकारियों ने सीएम के लौटने पर ही ट्रेन शुरू करने का फैसला लिया।
विज्ञापन


अब जयराम ठाकुर 6 फरवरी को नई ट्रेन को बैजनाथ पपरोला में हरी झंडी देकर पठानकोट के लिए रवाना करेंगे। नई ट्रेन के शेडयूल बदली के कारण जिन यात्रियों ने 1 फरवरी के लिए रिजर्वेशन करा रखी थी, उसे भी रेलवे ने कैंसल कर दिया है, हालांकि लोगों को 100 फीसदी रिफंड मिलेगा। बता दें, 6 फरवरी को शुरू होने वाली एक्सप्रेस ट्रेन 52475/76 मात्र 5 से 10 घंटे में यात्रियों को बैजनाथ पहुंचा देगी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 52475/76 ट्रेन में चार बोगियां होंगी और 154 किलोमीटर के सफर में आने वाले 29 स्टेशनों में से मात्र 4 स्टेशनों पर ही यह ट्रेन रुकेगी।

दिल्ली और फिरोजपुर के अधिकारी नहीं एकमत

पहली एक्सप्रेस ट्रेन शुरू करने की तिथि को लेकर रेलवे बोर्ड दिल्ली और फिरोजपुर रेल डिवीजन के अधिकारी एकमत नहीं है। पठानकोट- बैजनाथ पपरोला-पठानकोट एक्सप्रेस के नाम से शुरू होने वाली नई गाड़ी संख्या 52475/76 एक्सप्रेस ट्रेन की तिथि को लेकर बार-बार तबदीली करने के चलते लोगों में असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है।

फिरोजपुर डिवीजन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में ट्रेन को 6 फरवरी से शुरू करने की जानकारी दी गई, लेकिन दोपहर बाद दिल्ली से मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अधिकारी दीपक कुमार की ओर से उत्तर रेलवे की प्रेस विज्ञप्ति भेजी गई। जिसके अनुसार 52475/76 एक्सप्रेस ट्रेन 6 फरवरी की जगह 2 फरवरी को सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर पठानकोट से बैजनाथ हेतु प्रस्थान करेगी और उसी दिन दोपहर 2 बजकर 25 मिनट पर बैजनाथ पपरोला पंहुचेगी।

वापसी में ट्रेन बैजनाथ पपरोला से शाम 4:30 बजे प्रस्थान करेगी और रात 9.30 बजे पठानकोट पहुंचेगी। वहीं फिरोजपुर रेल डिवीजन के डिवीजनल अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि गाड़ी 6 को ही चलेगी, हो सकता है दिल्ली के अधिकारियों को कोई गलत फहमी हो गई हो।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed