फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   First day chaos, torn seating plan

पहले ही दिन अव्यवस्था, सीटिंग प्लान फाड़ा

Wed, 10 Sep 2014 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत Updated Wed, 10 Sep 2014 11:20 PM IST
विज्ञापन
पानीपत। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षा के पहले दिन ही केंद्रों पर अव्यवस्था भारी पड़ी। इस कारण परीक्षार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में अव्यवस्थाओं के चलते परीक्षार्थियों ने सीटिंग प्लान तक फाड़ दिया और परीक्षा करीब आधे घंटे देरी से शुरू हुई। जिले के कई परीक्षा केंद्रों पर आउट साइडरों का दबदबा रहा। बोर्ड अधिकारियों ने मॉडल संस्कृति स्कूल में व्यवस्था बनाने के साथ बाकी केंद्र पर भी परीक्षा शांतिपूर्वक कराने का दावा किया है।
विज्ञापन


हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी के अंतर्गत बुधवार को दसवी और बारहवीं कक्षा प्रथम सेमेस्टर और रि-अपीयर की परीक्षा शुरू हुई। राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में सुबह के सत्र में दसवीं और बारहवीं कक्षा के रि-अपीयर परीक्षार्थियों का एक ही बिल्डिंग में केंद्र बना दिया। केंद्र पर सुबह के वक्त पहुंचे परीक्षार्थियों को सीटिंग प्लान तक समझ में नहीं आई और परीक्षार्थियों में रोष पैदा हो गया। वहीं केंद्र में सुपरवाइजर भी समय पर नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षार्थियों ने परीक्षा समय होने के बाद भी सीटिंग प्लान न बताने पर हंगामा खड़ा कर दिया और बोर्ड पर चस्पां कई सीटिंग प्लान को फाड़ दिया। प्रिंसिपल ने मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस की मदद लेकर आउट साइडर और दूसरे लोगों को बाहर निकाला। जिसके बाद परीक्षार्थियों को केंद्र में बैठाया और करीब आधा घंटा देरी से परीक्षा शुरू हो सकी।

परीक्षार्थियों के अभिभावकों ने स्कूल गेट पर रोष व्यक्त किया और केंद्र अधीक्षक की अनदेखी पर नाराजगी जताई। अभिभावकों ने कहा कि परीक्षार्थी समय से पहले केंद्र पर पहुंच गए थे। यहां पर सीटिंग प्लान योजनाबद्ध तरीके से नहीं चस्पाई गई थी और सुपरवाइजर भी समय पर नहीं पहुंचे थे। परीक्षा शुरू होने के काफी देर बाद सुपरवाइजर केंद्र पर पहुंचे थे।

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अंतर्गत बुधवार 10वीं व 12वीं दोनों कक्षाओं की परीक्षा थी। बोर्ड अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को 10वीं रि-अपीयर में हिंदी का विषय का पेपर सुबह के सत्र में 11 से डेढ़ बजे तक था। इसी समय में 12वीं रि-अपीयर का अंग्रेजी विषय का पेपर था। सायंकालीन सत्र में 12वीं प्रथम सेमेस्टर में इंग्लिश विषय का पेपर रहा।

शहर के अलावा जिले के बाकी कई परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा के पहले दिन ही आउट साइडरों का दबदबा रहा। जिले के गांव कालखा में बोर्ड अधीक्षक का उड़नदस्ता भी अव्यवस्थाओं को पाकर हैरान रह गया। उन्होंने पुलिस की तुरंत मदद ली और आउट साइडरोें को बाहर किया। इसके बाद उन्होंने नकल रोकने में ग्राम पंचायत का भी सहयोग मांगा।


बोर्ड के अंतर्गत दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षा शुरू हो गई और जिले में परीक्षा के पहले दिन नकल का कोई केस नहीं आया है। राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में एक ही बिल्डिंग में दोनों कक्षाओं के केंद्र बनाने पर कुछ दिक्कत आई थी। इसका समाधान कर दिया था। कालखा गांव स्थित परीक्षा केंद्र पर कुछ अव्यवस्था मिली थी। इसके लिए ग्राम पंचायत व पुलिस का सहयोग मांगा था।  
एमएस पालीवाल, अधीक्षक, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed