फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   First case of swine flu confirmed in Panipat of Haryana

पानीपत में स्वाइन फ्लू की दस्तक: 14 साल का किशोर मिला संक्रमित, 19 अगस्त को रिपोर्ट आई थी पॉजिटिव

Mon, 29 Aug 2022 09:39 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Mon, 29 Aug 2022 09:39 PM IST
सार

नाक का लगातार बहना, छींक आना, कफ, कोल्ड और लगातार खांसी, मांसपेशियों में दर्द या अकड़न, सिर में भयानक दर्द, नींद न आना, ज्यादा थकान, दवा खाने पर भी बुखार का लगातार बढ़ना, गले में खराश का लगातार बढ़ते जाना स्वाइन फ्लू के लक्षण हैं।

विज्ञापन
First case of swine flu confirmed in Panipat of Haryana
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

पानीपत में स्वाइन फ्लू का पहला केस मिला है। गुरुग्राम में हॉस्टल में रहने वाला 14 वर्षीय छात्र स्वाइन फ्लू संक्रमित मिला है। हालांकि फिलहाल किशोर पूरी तरह स्वस्थ हो चुका है। किशोर गुरुग्राम हॉस्टल में ही संक्रमित हुआ था। पानीपत में यह तीन साल में स्वाइन फ्लू का पहला केस है। वर्ष 2019, 2020 और 2021 में जिले में स्वाइन फ्लू का कोई केस नहीं मिला था। 

विज्ञापन


पांच फरवरी 2016 को शुगर मिल कॉलोनी से लगे न्यू क्रांति नगर के 35 वर्षीय युवक हरप्रीत सिंह की स्वाइन फ्लू से मौत हो गई थी। अब सिविल सर्जन ने स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट जारी किया है। मॉडल टाउन निवासी किशोर की 19 अगस्त को निजी लैब में जांच हुई थी। जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव मिली तो मुख्यालय से स्वास्थ्य विभाग एवं गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी गई। 
विज्ञापन


दोनों जिलों के स्वास्थ्य अधिकारियों की इस बारे में मोबाइल पर कई बार बात भी हुई। पहले इस केस को गुरुग्राम में गिना जा रहा था लेकिन किशोर पानीपत का है, इसलिए अब इस केस को पानीपत के रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। 10 दिन तक दोनों जिलों के स्वास्थ्य विभाग अपने यहां केस की गिनती को लेकर उलझे रहे। स्वास्थ्य विभाग की टीम मॉडल टाउन में किशोर के घर जाकर उसकी स्थिति जान चुकी है। फिलहाल किशोर पूरी तरह स्वस्थ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
तेजी से फैलता है स्वाइन फ्लू का वायरस 
स्वाइन फ्लू, इनफ्लुएंजा (फ्लू वायरस) के अपेक्षा नए स्ट्रेन इनफ्लुएंजा वायरस से होने वाला संक्रमण है। इस वायरस को ही एच1एन1 कहा जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने 10 अगस्त 2010 को इसे स्वाइन फ्लू नाम इसलिए दिया था, क्योंकि सूअरों में फ्लू फैलाने वाले इनफ्लुएंजा वायरस से यह मिलता जुलता था। स्वाइन फ्लू का वायरस तेजी से फैलता है। मरीज से कम से कम तीन फुट दूरी बनाई रखनी चाहिए। मरीजों को डॉक्टरों के परामर्श के अनुसार दवा लेनी चाहिए।

स्वाइन फ्लू के लक्षण 
नाक का लगातार बहना, छींक आना, कफ, कोल्ड और लगातार खांसी, मांसपेशियों में दर्द या अकड़न, सिर में भयानक दर्द, नींद न आना, ज्यादा थकान, दवा खाने पर भी बुखार का लगातार बढ़ना, गले में खराश का लगातार बढ़ते जाना। 

 

पानीपत में स्वाइन फ्लू का केस मिला है। जो किशोर संक्रमित मिला है, वह पानीपत का रहने वाला है। इसलिए उसे यहां गिना जा रहा है। किशोर पूरी तरह स्वस्थ है। - डॉ. सुनील संदूजा, नोडल अधिकारी स्वाइन फ्लू।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed