{"_id":"5345c6e3172cd61de1c97bd4ccde75d6","slug":"first-car-free-day-in-city-on-february-28-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ध्यान दें, पहला कार फ्री डे 28 फरवरी को, पूरे शहर में होगा लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ध्यान दें, पहला कार फ्री डे 28 फरवरी को, पूरे शहर में होगा लागू
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 15 Feb 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में पहला कार फ्री डे 28 फरवरी को होगा। प्रशासन ने इस तिथि को कार फ्री डे के लिए फाइनल कर दिया है। पहली बार कार फ्री डे किसी निर्धारित क्षेत्र में नहीं बल्कि पूरे शहर में मनाया जाएगा।
विज्ञापन
शहरवासियों को ज्यादा परेशानी न हो इसलिए प्रशासन ने पहला कार फ्री डे रविवार को रखा है। रविवार को सभी कार्यालय और मार्केट बंद होने के कारण पहले ही सड़कों पर ट्रैफिक कम रहता है। कार फ्री डे में दूसरे शहरों के वाहनों को भी छूट नहीं दी गई है। यह सभी गाड़ियों पर लागू होगा।
विज्ञापन
हालांकि दोपहिया वाहनों को इससे छूट रहेगी। गैर कार्य दिवस के परिणाम देखने के बाद प्रशासन कार्य दिवस पर कार फ्री डे करेगा। कार फ्री डे के बाद प्रशासन सम-विषम फॉर्मूला भी लागू करेगा।
विज्ञापन
एडवाइजर विजय कुमार देव पहले ही ट्रैफिक पुलिस और दूसरे अधिकारियों को कार फ्री डे और सम-विषम फार्मूला लागू करने की तैयारियों संबंधी निर्देश दे चुके हैं।
इससे पहले प्रशासन के अधिकारी दिल्ली के सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह के प्रभावों का अध्ययन भी कर रहे हैं। जिससे वहां की गलतियों को यहां न दौहराया जा सके।
मनीष चौधरी, एसएसपी ट्रैफिक पुलिस, चंडीगढ़ ने बताया कि 28 फरवरी को कार फ्री डे मनाया जाएगा। इसकी तैयारियां की जा रही हैं। हालांकि जरूरी परिस्थितियों में तिथि में फेरबदल किया जा सकता है। लेकिन अभी 28 फरवरी को ही फाइनल माना जा रहा है।