{"_id":"5cc3de1bbdec22072f09e813","slug":"first-ayushman-bharat-baby-karishma-treatment-starts-in-indri-hospital","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला की खबर का असर, 'आयुष्मान बेबी' का इलाज शुरू, 15 दिन से भटक रहे थे मां-बाप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला की खबर का असर, 'आयुष्मान बेबी' का इलाज शुरू, 15 दिन से भटक रहे थे मां-बाप
Sat, 27 Apr 2019 11:18 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sat, 27 Apr 2019 11:18 AM IST
विज्ञापन
आयुष्मान बेबी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खबर का असर देखिए, बीमार 'आयुष्मान बेबी' को लेकर मां-बाप 15 दिन से भटक रहे थे। लेकिन अब उसका इलाज शुरू हो गया है। आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना की प्रथम लाभार्थी करिश्मा को इंद्री के सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। एसएमओ इंद्री बच्ची के स्वास्थ्य की निगरानी रखेंगे। डाक्टरों का कहना है कि बच्ची को चेस्ट इंफेक्शन हो गया था, इसलिए अब तेजी से उसका इलाज किया जा रहा है। आगामी एक से दो दिन में बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ हो जाएगी।
करिश्मा का इलाज इंद्री के नागरिक अस्पताल में चल रहा है। एसएमओ को निर्देश दिए हुए हैं। एसएमओ की निगरानी में करिश्मा का उपचार किया जा रहा है। करिश्मा की चेस्ट में इंफेक्शन पाया गया है, अभी करिश्मा की तबीयत ठीक है।
- डॉ. रमेश, सीएमओ, करनाल

ये था मामला
बता दें कि अमर उजाला ने करिश्मा की बीमारी को लेकर समाचार प्रकाशित किया था, जिसे प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने गंभीरता से लिया। शुक्रवार सुबह ही बच्ची को इंद्री के अस्पताल में दाखिल कराया गया। सीएमओ के निर्देश पर एसएमओ डॉ. दीपक गुप्ता के नेतृत्व में डॉक्टरों ने बच्ची का पहले चेकअप किया और टेस्ट कराए।
रिपोर्ट में बच्ची की छाती में इंफेक्शन पाया गया, तो उसे तुरंत दाखिल कर लिया गया। इस समय उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि बच्ची को कभी बुखार हो जाता है तो कभी उतर जाता है। आगामी एक से दो दिन में बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ होगी। उसकी सभी रिपोर्ट चेक की जा रही हैं।
उधर, बच्ची के पिता अमित कुमार का कहना है कि आयुष्मान योजना अच्छी है और यह गरीबों के लिए बनाई गई है। इस योजना में गरीबों को अमीरों की तरह इलाज मिलता है।