{"_id":"6040d21b8ebc3eda4d71a600","slug":"firozpur-chandigarh-express-restart-from-march-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छी खबर : नौ मार्च से पटरी पर फिर दौड़ेगी फिरोजपुर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, लेकिन टाइम टेबल बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छी खबर : नौ मार्च से पटरी पर फिर दौड़ेगी फिरोजपुर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, लेकिन टाइम टेबल बदला
Thu, 04 Mar 2021 05:59 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 04 Mar 2021 05:59 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोविड-19 के कारण कई माह से बंद फिरोजपुर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन नौ मार्च से फिरोजपुर से मोहाली रेलवे स्टेशन तक चलेगी। इसका समय बदलकर सुबह पांच बजे कर दिया गया है, जो मोहाली सुबह पौने 10 बजे पहुंचेगी। यह जानकारी रेल मंडल प्रबंधक (डीआरएम) राजेश अग्रवाल ने दी।
विज्ञापन
डीआरएम ने बताया कि रेल मंत्रालय ने फिरोजपुर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस स्पेशल (14613/14614) का संचालन कोविड-19 के संक्रमण के कारण बंद कर दिया था। अब इसका संचालन परिवर्तित समयानुसार फिरोजपुर कैंट से नौ मार्च से किया जाएगा। अब यह ट्रेन (04640/04639) फिरोजपुर कैंट और साहिबजादा अजित सिंह नगर (मोहाली) के बीच चलेगी।
विज्ञापन
फिरोजपुर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस स्पेशल फिरोजपुर कैंट से सुबह पांच बजे चलकर उसी दिन सुबह 9.45 बजे मोहाली पहुंचेगी। मोहाली से शाम 5:35 बजे चलकर उसी रात 10:25 बजे फिरोजपुर कैंट पहुंचेगी। रास्ते में इसका ठहराव दोनों दिशाओं में तलवंडी भाई, मोगा, जगरांव, लुधियाना, समराला एवं न्यू मोरिंडा स्टेशन पर होगा। मंडल रेल प्रबंधक ने बताया कि फिरोजपुर मंडल में पहले से ही सात जोड़ी अनारक्षित मेल एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेनों को 22 फरवरी से संचालित किया जा चुका है।
विज्ञापन