फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Firing on property dealer in Daddumajra, cross case registered against four

Chandigarh News: डड्डूमाजरा में प्रॉपर्टी डीलर पर फायरिंग, चार के खिलाफ क्रॉस केस दर्ज

Sat, 24 Feb 2024 02:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
Firing on property dealer in Daddumajra, cross case registered against four
चंडीगढ़। मलोया थाना क्षेत्र के डड्डूमाजरा में वीरवार देर रात एक प्रॉपर्टी डीलर और बाइक सवार तीन बदमाशों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसमें दोनों तरफ से एक-दूसरे पर गोली चलाई गईं। तीन फायर हुए। हालांकि, फायरिंग में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। दूसरी ओर, प्रॉपर्टी डीलर के घर के बाहर फायर करने वाले तीन मोटरसाइकिल सवारों ने सोशल मीडिया एक वीडियो वायरल कर खुद को अनमोल बिश्नोई गैंग का बताया है। अनमोल बिश्नोई गैंगस्टर लाॅरेंस बिश्नोई का भाई है। लाॅरेंस बिश्नोई ने उसे सलमान खान की हत्या की सुपारी दी थी। वहीं, डड्डूमाजरा निवासी प्रॉपर्टी डीलर रिंकू ने इस मामले की शिकायत मलोया थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने जांच के बाद दोनों पक्षों के खिलाफ क्राॅस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है क्योंकि पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की तो पता चला कि दो फायर मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों ने किए हैं, जबकि एक फायर रिंकू ने किया था। पुलिस ने डड्डूमाजरा निवासी रिंकू, सेक्टर-38 निवासी साहिल माजरिया, नोनी चंडीगढ़िया और सेक्टर-25 निवासी बिल्लू के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में प्रॉपर्टी डीलर रिंकू ने बताया कि वह डड्डूमाजरा में परिवार के साथ रहता है। वीरवार को उसके दोस्त के बेटे के जन्मदिन की पार्टी चल रही थी। पार्टी खत्म होने के बाद जब वह स्कूटी पर उसके घर से निकला तो 7-8 युवकों ने उसे घेर लिया। एक बदमाश ने उसके सिर पर रिवाल्वर तान दी। वह गोली चलाने लगा तो उसने बदमाश के हाथ को धक्का दे दिया। इससे गोली सिर के ऊपर से चली गई। इसके बाद बदमाशों ने धक्का देकर रिंकू को स्कूटी से गिरा दिया। उठते ही वह वहां से भागकर अपने घर पहुंचा। पुलिस को दी शिकायत में उसने और भी कई लड़कों के नाम बताए हैं, जिन पर गोली चलाने और उसे जान से मारने के प्रयास करने के आरोप हैं। घर के बाहर फायरिंग की घटना एक सीसीटीवी में कैद हो गई है। हालांकि, इस मामले में पुलिस ने इस फायरिंग करने वाले तीनों युवकों को गिरफ्तार भी कर लिया है। लेकिन इस मामले में किसी भी पुलिस अधिकारी ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन



वीडियो जारी कर कहा- छोड़ेंगे नहीं

वारदात के बाद रात को ही साहिल माजरिया, बिल्लू और नोनी चंडीगढ़िया ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट की है। वीडियो में वे साफ कह रहे हैं कि रिंकू पर हमला करने का आर्डर उन्हें अमेरिका से अनमोल बिश्नोई ने दिया था। वहीं, उन्होंने चेतावनी दी है कि वे रिंकू को छोड़ेेंगे नहीं। जब भी मौका मिलेगा उसकी हत्या कर देंगे। लेकिन पुलिस का यह भी मानना है कि तीनों युवक स्थानीय हैं। इनका किसी बिश्नोई गैंग से कोई लिंक नहीं है लेकिन फिर भी पूरे मामले की जांच कर रही है कि इन्होंने वीडियो वायरल कर अनमोल बिश्नोई का क्यों नाम लिया। इनकी लोगों की डराने की मंशा थी या इनका कोई लिंक उससे है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन साल की सजा काट चुका है रिंकू
पुलिस के उच्च अधिकारी ने बताया कि रिंकू के खिलाफ विभिन्न मामलों में नौ मुकदमे पहले से दर्ज हैं। अब यह 10वां केस दर्ज हुआ है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि वह प्रॉपर्टी पर कब्जा करने और अपहरण करने के मामले में तीन साल की सजा भी काट चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed