Batala: शिवसेना नेता के शोरूम में घुसे बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, ग्राहक बनकर आए थे, तीन घायल
फायरिंग में शिवसेना नेता, उसका भाई और बेटा घायल हो गए। दो घायलों को गंभीर हालत में अमृतसर रेफर कर दिया गया है। ग्राहक के रूप में आए दो बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यह भी पढ़ें: Punjab: 700 भारतीय छात्रों को फर्जी दस्तावेजों पर कनाडा भेजने वाला ट्रैवल एजेंट बृजेश मिश्रा गिरफ्तार
फायरिंग से फैली दहशत
सिटी रोड इलाके में हर वक्त भीड़ रहती है। बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने वाले दो लोग थे और उन्होंने सात से ज्यादा गोलियां चलाई। वहीं सूचना मिलते ही डीआईजी नरेन्द्र भार्गव, एसएसपी अमृतसर देहाती सतिंदर सिंह,एसएसपी गुरदासपुर हरीश दहिया मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। राजीव और अनिल को पेट पर गोलियां लगी हैं, जबकि मानव महाजन के सिर पर गोली लगी है। वहीं सरेआम दिन-दिहाडे़ शोरूम में गोलियां चलने से आसपास दहशत फैल गई।
एलईडी खरीदने के बहाने घुसे थे आरोपी
अस्पताल में उपचाराधीन अनिल महाजन ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। शनिवार करीब 12 बजे एक युवक ने शोरूम में आकर कहा कि वह एलईडी खरीदना चाहता है। रेट पूछकर वह बाहर चला गया। इसके बाद वह युवक अपने साथ और एक अन्य युवक को लेकर शोरूम के अंदर आया और आते ही अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दी। इस फायरिंग में वह, उसका भाई और उसका बेटा घायल हो गए। वहीं घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी सिटी ललित कुमार और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और मामले की जांच में जुट गए हैं। मौके पर पहुंचे एसएसपी अमृतसर देहाती सतिंदर सिंह और डीएसपी सिटी बटाला ललित कुमार ने बताया कि मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। आस-पास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।