{"_id":"9a1ac223a63109a5abfd1b95667255fe","slug":"firing-in-panchkula-commotion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला में गोली चलने की सूचना से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला में गोली चलने की सूचना से हड़कंप
सुशील गंभीर/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 04 Sep 2014 11:52 AM IST
विज्ञापन
पंचकूला सेक्टर3 और 21 की डिवाइडिंग पर देर रात गोली चलने की सूचना से अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
दरअसल पुलिस कंट्रोलरूम को देर रात 12.30 बजे सूचना मिली कि ताउ देवी लाल स्टेडियम के सामने सड़क पर ऑटो से उतरकर एक लड़की ने एक युवक पर गोली चला दी।
गोली चलने की सूचना कंट्रोलरूम से प्रसारित करते ही चंडी मंदिर थाने की पुलिस समेत सेक्टर 5 और क्राइम ब्रांच की पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची।
जांच के दौरान घटनास्थल पर घटना होने के कोई निशान नहीं मिले। देर रात तक पुलिस वहां मौजूद रही।