फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   firing in marriage at kurukshetra, see live video

शादी में चली गोलियां, देखिए CCTV FOOTAGE

Thu, 12 Feb 2015 06:01 PM IST
राजेश शांडिल्य/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
राजेश शांडिल्य/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र Updated Thu, 12 Feb 2015 06:01 PM IST
विज्ञापन
firing in marriage at kurukshetra, see live video

विवाह समारोह के दौरान डीजे पर हुई कहासुनी फायरिंग तक पहुंच गई और इस वारदात में एक वेटर की मौत हो गई। पूरी वारदात केआर पैलेस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। ये फुटेज पुलिस ने ले ली है।

विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि मंगलवार रात को सवा 11 बजे मस्ती में चूर कुछ युवा डीजे धमाल पर थिरक रहे हैं। यहीं डांस फ्लोर पर बीच तकरार होती दिखाई दे रही है। डीजे पर झूम रहे ग्रीन शर्ट पहने युवक और सफेद शर्ट पहने युवकों में कई बार तनातनी के दृश्य भी कैद हैं।
विज्ञापन


असली झड़प 11 बजकर 31 मिनट पर दिखाई देती है। इस बीच सफेद शर्ट पहने एक युवक बेल्ट को लहराता दिख रहा है और ग्रीन शर्ट पहने युवा पर एक के बाद एक बेल्ट के वार करता है। तभी ग्रीन शर्ट पहने युवक रिवाल्वर निकालकर फायर करता और सफेद शर्टवाला युवक गोली से बचने के लिए आगे-पीछे-ऊपर-नीचे होता दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात से छाया सन्नाटा

firing in marriage at kurukshetra, see live video

मंगलवार रात साढ़े 11 बजे जयमाला के समय हुई इस वारदात से विवाह समारोह में सन्नाटा छा गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी सतीश गौतम मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। हालांकि तब तक उत्पात मचाने वाले दोनों गुट फरार हो चुके थे। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

बुधवार दुपहर को वेटर की लाश एलएनजेपी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दी गई है। हालांकि पोस्टमार्टम के दौरान एक बार तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई थी, क्योंकि पीड़ित पक्ष फरार आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जाम लगाने पर उतारू हो गया था, लेकिन डीएसपी सतीश गौतम के समझाने और एफआईआर की कापी मौके पर दिखाने के बाद मृतक के परिजन शांत हुए।

सीसीटीवी कैमरे की ली गई फुटेज : डीएसपी

firing in marriage at kurukshetra, see live video
कुरुक्षेत्र मुख्यालय के उप पुलिस अधीक्षक सतीश कुमार गौतम के मुताबिक मामले की जांच पड़ताल चल रही है। फिलहाल आरोपी करनाल के दयालपुरा मुहल्ला वासी संदीप उर्फ कालू पुत्र ताराचंद के खिलाफ वेटर राजकुमार पुत्र करतार सिंह की हत्या करने का मामला दर्ज कर लिया गया है। डीएसपी ने बताया कि केआर पैलेस में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज पुलिस ने ले ली है। इस फुटेज में विवाह समारोह के दौरान हुआ घटनाक्रम कैद हुआ है। फरार आरोपी संदीप की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।

बारातियों की झड़प राजकुमार की मौत का बनी सबब
30 वर्षीय मृतक वेटर राजकुमार पुत्र करतार सिंह कुरुक्षेत्र के गांव नया डेरा अढोनी (झांसा) का रहने वाला बताया गया है। राजकुमार अपने छोटे भाई सोहन के साथ विवाह समारोह में बतौर वेटर काम करने के लिए गया था, लेकिन यहां बारातियों में डीजे पर हुआ आपसी विवाद वेटर राजकुमार उर्फ राजू की अकाल मौत का सबब बना।

देखिए, वीडियो -

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed