फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Firing in Bathinda Military Station All Update News

Bathinda on Alert: 24 घंटे बाद भी नहीं लगा चार आर्मी जवानों के कातिलों का सुराग, सर्च अभियान जारी

Thu, 13 Apr 2023 10:28 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 13 Apr 2023 10:28 AM IST
सार

बठिंडा स्थित सेना की छावनी में बुधवार तड़के 4:35 बजे ऑफिसर मेस के पास 80 मीडियम रेजिमेंट की आर्टिलरी यूनिट की बैरक में सो रहे चार जवानों की दो अज्ञात हमलावरों ने अंधाधुंध गोलियां और कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन
Firing in Bathinda Military Station All Update News
Bathinda Military Station - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बठिंडा के मिलिट्री स्टेशन में बुधवार तड़के चार आर्मी जवानों की हत्या के मामले में 24 घंटे बीत जाने के बाद भी कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। मिलिट्री स्टेशन के अंदर और बाहर सर्च अभियान जारी है। स्कूल बंद हैं और लोगों को घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। 

विज्ञापन


वहीं चार जवानों की हत्या के बाद बुधवार दोपहर मिलिट्री स्टेशन में एक जवान की गोली लगने से मौत हो गई थी। बठिंडा कैंट पुलिस स्टेशन के एसएचओ गुरदीप सिंह ने बताया कि सर्विस हथियार की गलती से गोली चलने के कारण लघु राज शंकर की मौत हुई है। इसका बुधवार सुबह हुई चार हत्याओं से कोई संबंध नहीं है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : पंजाब में बड़ा हादसा: वैसाखी मनाने श्री खुरालगढ़ साहिब जा रहे श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचला, सात की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


सो रहे जवानों को बनाया गया था निशाना 
बठिंडा स्थित सेना की छावनी में बुधवार तड़के 4:35 बजे ऑफिसर मेस के पास 80 मीडियम रेजिमेंट की आर्टिलरी यूनिट की बैरक में सो रहे चार जवानों की दो अज्ञात हमलावरों ने अंधाधुंध गोलियां और कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई थी। सेना ने किसी आतंकी घटना से इन्कार किया था। जांच में घटनास्थल से इंसास राइफल के 19 खोल मिले थे। सेना की दक्षिण पश्चिमी कमान ने कहा कि साथ के जंगल से इंसास राइफल भी बरामद हो गई है। इसे फॉरेंसिक जांच को भेजा जा रहा है ताकि पता चल सके कि हत्या इसी हथियार से हुई है या किसी दूसरे से। 


मृतकों की पहचान सागर बन्ने (25), कमलेश आर (24), योगेश कुमार जे. (24) और संतोष एम नागराल (25) के रूप में हुई है। सेना व पंजाब पुलिस की संयुक्त जांच जारी है। सेना ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज को स्कैन किया जा रहा है। सेना की शिकायत पर दो अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। 

तीन दिन पहले कैंट के जंगल से मिला था शव
सूत्रों के हवाले से पता चला है कि तीन दिन पहले कैंट के जंगलों से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ था लेकिन इस बारे में पंजाब पुलिस और सेना के किसी भी अधिकारी ने कोई पुष्टि नहीं की है। हालांकि, उक्त मृतक भी सेना से जुड़ा बताया जा रहा है। जो 3 मीडियम रेजिमेंट में तैनात था। उसकी मौत के असल कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed