फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Firing during youth congress election in Punjab's Ludhiana

यूथ कांग्रेस चुनाव के दौरान फायरिंग से हड़कंप, एक के पैर में लगी गोली, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Wed, 04 Dec 2019 06:23 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 04 Dec 2019 06:23 PM IST
विज्ञापन
Firing during youth congress election in Punjab's Ludhiana
पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। - फोटो : अमर उजाला

बुधवार को हलका आत्म नगर में यूथ कांग्रेस चुनाव के दौरान जाली मतदान को लेकर दो कांग्रेसी गुट आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में लड़ाई इस कदर बढ़ गई कि नौबत गोली चलाने पर आ गई। मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि लगभग 5 राउंड फायर हुए। गोली प्रत्याशी मनराज ठुकराल के समर्थकों की तरफ से चलाई गई। 

विज्ञापन


इसमें वोट डालने आया जतिंदर सिंह राजू घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सीएमसी अस्पताल भर्ती कराया गया है। गोली चलने की खबर लगते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहीं कांग्रेस वर्कर भी अपने समर्थकों के हक में पोलिंग स्टेशन पर पहुंच गए। यहां पर एसीपी जतिंदर चोपड़ा के साथ कांग्रेस महिला पार्षद रजिंदर कौर के बेटे गुरप्रीत गोपी की तीखी बहस हुई। 
विज्ञापन


आखिरकार पुलिस ने गुरप्रीत गोपी व अन्य कांग्रेसी नेताओं पर लाठीचार्ज कर मौके से खदेड़ा। मामले की भनक लगते ही हलका आत्मनगर इंचार्ज कंवलजीत सिंह कड़वल भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान कांग्रेसियों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गौर हो कि बुधवार को प्रदेश में यूथ कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव के लिए मतदान हो रहा था। लुधियाना के मॉडल टाउन स्थित जंझ घर में पोलिंग स्टेशन बनाया गया था। हल्का आत्म नगर प्रधान पद के लिए मनराज ठुकराल और अश्वनी कुमार चुनाव मैदान में थे। वही जिला प्रधान पद के लिए योगेश हांडा, गुरविंदर पाल सिंह, चरणजीत सिंह, मोहित रामपाल, साहिल कपूर और प्रदेश प्रधान के लिए परविंदर सिंह लापरां और इकबाल सिंह गरेवाल चुनाव मैदान में है। 

इन सभी प्रत्याशियों के लिए बुधवार को मतदान हो रहा था। मतदान के समय प्रत्याशी अश्वनी के समर्थकों का कहना था कि लापरां और ठुकराल के समर्थक जाली वोट डलवा रहे है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के समर्थक आपस में भिड़ गए। बात हाथापाई तक पहुंच गई। 

उसी समय प्रत्याशी ठुकराल के समर्थकों ने गोली चला दी, यह गोली वोट डालने पहुंचे जतिंदर सिंह राजू के पैर में लगी। जिसे उपचार के लिए सीएमसी में भर्ती कराया गया है। गोली चलने की खबर लगते ही डीसीपी अश्वनी कपूर सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने मौके पर पुहंच कर पोलिंग स्टेशन के बाहर सभी कांग्रेसी नेताओं को खदेड़ दिया। प्रत्याशी मनराज ठुकराल के चाचा जसविंदर ठुकराल का कहना है कि उनकी तरफ से कोई गोली नहीं चलाई गई है। पोलिंग स्टेशन के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगे है, कोई भी फुटेज निकाल कर देख सकता है। 

पुलिस ने उठा लिए अकाली समर्थक 
मॉडल टाउन एरिया में यूथ कांग्रेसी चुनाव के दौरान गोली चलने की घटना के बाद पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया लेकिन यह सभी अकाली दल से संबंधित थे। इस बात की भनक लगते ही यूथ अकाली दल नेताओं ने पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए धरने पर बैठ गए। शिअद नेता हरभजन सिंह डंग ने बताया कि अकाली दल की एक बैठक मॉडल टाउन में बुधवार को रखी गई थी।

इसमें अकाली दल के कार्यकर्ता भाग लेने के लिए पहुंचे थे। गोली चलने की घटना के बाद पुलिस ने पांच अकाली कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। आखिरकार अकाली दल के विरोध के बाद पुलिस ने हिरासत में लिए पांचों अकाली कार्यकर्ताओं को छोड़ दिया। 

पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। एक व्यक्ति को गोली लगने की सूचना है। जिसके बयान लेने के लिए पुलिस को अस्पताल भेजा गया है। पूरी जांच करने के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई जरूर होगी। -अश्वनी कपूर, डीसीपी लुधियाना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed