{"_id":"5fb0dc7d0acef47c16236968","slug":"fireworks-cracked-in-manimajra-on-diwali-despite-ban","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैन के बावजूद मनीमाजरा में देर रात तक चले पटाखे, लोगों में नहीं दिखा प्रशासन का खौफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैन के बावजूद मनीमाजरा में देर रात तक चले पटाखे, लोगों में नहीं दिखा प्रशासन का खौफ
Sun, 15 Nov 2020 01:15 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा (चंडीगढ़)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा (चंडीगढ़)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 15 Nov 2020 01:15 PM IST
विज्ञापन
मनीमाजरा में जमकर चले पटाखे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में पटाखे चलाने पर पूरी तरह प्रतिबंध होने के बावजूद मनीमाजरा में लोगों ने जमकर पटाखे चलाए। शाम सात बजे से लेकर रात 11 बजे तक पटाखों की गूंज चारों तरफ सुनाई दी। लोगों ने छतों से खूब पटाखे चलाए और आसमान में जमकर आतिशबाजी की। प्रतिबंध के बीच मनीमाजरा में लोगों ने बेखौफ होकर पटाखे जलाए। बता दें कि कोरोना को ध्यान में रखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने शहर में पटाखे चलाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया था। कई जगह लोगों ने इसका उल्लंघन किया।
विज्ञापन
दो दिन पहले मनीमाजरा पुलिस ने गोविंदपुरा के एक दुकानदार पर पटाखे बेचने का मामला भी दर्ज किया था। वहीं लोगों का कहना है कि मनीमाजरा मेन बाजार में हनुमान मंदिर के पास एक सब्जी की दुकान करने वाले व्यक्ति ने अपनी दुकान पर पटाखे रखकर खुलेआम बेचा। मनीमाजार में लोगों की यह लापरवाही स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकती है, क्योंकि इन दिनों चंडीगढ़ में सबसे ज्यादा कोरोना के मरीज मनीमाजरा से ही सामने आ रहे हैं। ऐसे में कोरोना पीड़ितों के लिए पटाखों का धुंधा बेहद नुकसानदायक साबित हो सकता है।
विज्ञापन
दवाइयों के स्टोर पर लगी आग
ओल्ड रोपड़ रोड स्थित समाधि गेट पर एक शोरूम में स्थित दवाइयों के स्टोर पर दिवाली की रात 11 बजे आग लग गई। आग की सूचना पाते ही मनीमाजरा फायर स्टेशन से तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची। फायर कर्मचारियों ने रात के 1:15 बजे तक कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग शोरूम की दूसरी मंजिल पर बने एवरवेल फार्मा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के स्टोर पर लगी थी।
विज्ञापन
फायर कर्मचारियों को आग बुझाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कर्मचारियों को दूसरी मंजिल पर जाने में भी दिक्कत हुई। क्योंकि शोरूम की सीढ़ियों पर भी बहुत सारा सामान रखा था। इस शोरूम की पहली और दूसरी मंजिल पर दवाइयों के स्टोर बने हैं। फायर विभाग को आग पर काबू पाने के लिए हाइड्रॉलिक टेंडर को भी मौके पर बुलाना पड़ा। दुकान के मालिक मनीष भल्ला का कहना है कि अभी आग से हुए नुकसान का अनुमान नहीं लगाया जा सका है। वहीं फायर कर्मचारियों का कहना है कि उन्होंने शोरूम के अंदर पड़ा 50 प्रतिशत समान जलने से बचा लिया है। मनीमाजरा पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।