फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   fire incident, girl child burnt alive in fire, slum house fire incident, punjab

झग्गियों में लगी भयानक आग, 6 साल की बच्ची जिंदा जली

Sun, 05 Jun 2016 07:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चब्बेवाल (होशियारपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, चब्बेवाल (होशियारपुर) Updated Sun, 05 Jun 2016 07:22 PM IST
विज्ञापन
fire incident, girl child burnt alive in fire, slum house fire incident, punjab
पंजाब में झुग्गियों में लगी भयानक आग - फोटो : अमर उजाला
पंजाब के होशियारपुर में मजदूरों की झुग्गियों में भयानक आग लग गई। इसमें 6 साल की बच्ची जिंदा जल गई। कस्बा चब्बेवाल में मुख्य मार्ग के पास लगी आग में करीब 30 झुग्गियां जलकर राख हो गईं। वहीं आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


आग लगने के बाद मजदूरों ने खुद ही उस पर काबू पाने का हर संभव प्रयास किया। आसपास के लोगों ने भी आग पर काबू पाने और झुग्गियों में पड़ा सामान बाहर निकलवाने में मदद की। जब तक फायर ब्रिगेड वहां पहुंची, झुग्गियां राख में तबदील हो चुकीं थी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सुबह लगभग सात बजे एक झुग्गी में लगी आग ने अन्य झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया। यूपी से आकर पिछले पांच साल से रह रहे रामपाल और रीना की छह साल की बेटी रजनी आग में बुरी तरह झुलस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एंबुलेंस की मदद से उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रामपाल ने बताया कि वह हादसे के दौरान घर पर नहीं था और उसकी पत्नी भी अन्य बच्चों के साथ बाहर गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed