{"_id":"574158fa4f1c1b1d166907a1","slug":"fire-in-vodafone-office-fire-incident-in-vodafone-office-yamunanagar-fire-incident-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर में वोडाफोन के ऑफिस में भीषण आग, सब जलकर खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर में वोडाफोन के ऑफिस में भीषण आग, सब जलकर खाक
गुरदीप सोढ़ी/अमर उजाला, यमुनानगर
Updated Tue, 24 May 2016 12:38 PM IST
विज्ञापन
यमुनानगर में वोडाफोन के ऑफिस में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के यमुनानगर में देर रात वोडाफोन ऑफिस में भीषण आग लग गई। इसमें पूरा ऑफिस जलकर खाक हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, मॉडल टाउन में नेहरु पार्क के सामने वोडाफोन का कस्टमर केयर ऑफिस है। सवेरे लोगों ने इससे धुंआ निकलते हुए देखा तो सूचना तुरंत फायर बिग्रेड को दी गई।
फायर बिग्रेड की गाड़ियां सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और ऑफिस खुलवाया। जैसे ही ऑफिस खोला तो देखा कि सब कुछ जलकर खाक हो गया है। ऑफिस में धुंआ धुंआ भरा था। आग लगने की सूचना वोडाफोन अफसरों को भी दी गई। बताया जा रहा है कि आग लगने से ऑफिस में रखे कंप्यूटर और फर्नीचर जलकर खाक हो चुके हैं।