फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fire in the car due to stubble burning in Moga

पराली के धुएं की चपेट में आई कार पलटी, धू-धू कर हुई राख, हादसे में दंपति झुलसे

Thu, 15 Nov 2018 09:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोगा (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोगा (पंजाब) Updated Thu, 15 Nov 2018 09:29 PM IST
विज्ञापन
Fire in the car due to stubble burning in Moga
कार में लगी आग

पंजाब में पराली का कहर जारी है। पराली के धुएं की चपेट में आकर एक ऑल्टो कार बेकाबू हो गई। कार पराली जल रहे खेत में जा पहुंची और वहीं धू-धूकर जल गई। घटना पंजाब के मोगा जिले के गांव तारेवाला का है। इस कार में सवार बुजुर्ग दंपति झुलस गए। कार में सवार दो अन्य महिलाओं को लोगों ने बचा लिया। 

विज्ञापन


पीड़ित दंपति को स्थानीय सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। परिवार शोक समागम में शामिल होने के बाद घर लौट रहा था। सिविल अस्पताल में दाखिल रिटायर्ड अध्यापक नेहाल सिंह (70) गांव राऊके कलां ने बताया कि उसकी बहन जंगीर कौर गांव सिंघांवाला में ब्याही थी। उसकी कुछ दिन पहले मौत हो गई थी। वह अपनी पत्नी परमजीत कौर, बहन जसवंत कौर और जसवीर कौर के साथ अपनी ऑल्टो कार में गुरुवार को गांव सिंघावाला में अस्थियां चुगाने के बाद वापस लौट रहे थे। 
विज्ञापन


वह जब गांव तारेवाला लिंक रोड पर पहुंचे तो वहां खेत में पराली में लगी आग का धुआं सड़क पर फैला हुआ था। धुएं के कारण उनकी कार बेकाबू होकर खेत में पलट गई। राहगीरों और आसपास खेत में काम करते लोगों ने उनको कार से बाहर निकाला, लेकिन खेत में पलटी कार जलकर राख हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिनों से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और हिमाचल के कई क्षेत्रों में धूल की एक चादर बिछी हुई है और इस धुएं के कारण विजीबिलिटी बहुत कम हो गई है। इस धूल मिट्टी और धुएं के कारण आसमान को एक सफेद चादर ने ढका हुआ है। इस सफेद धुएं ने पूरे शहर को अपनी चपेट में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed