फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fire in School Bus, Four Childrens Burnt Alive

पंजाब: संगरूर में स्कूल वैन में लगी आग में जिंदा जले चार बच्चे, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

Sun, 16 Feb 2020 06:35 AM IST
खुशबू गोयल संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर
संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर Published by: खुशबू गोयल Updated Sun, 16 Feb 2020 06:35 AM IST
विज्ञापन
Fire in School Bus, Four Childrens Burnt Alive
स्कूल वैन - फोटो : अमर उजाला
कस्बा लौंगोवाल में शनिवार को 22 साल पुरानी एक निजी स्कूल की वैन उस समय बर्निंग वैन बन गई, जब वह बच्चों को छुट्टी के बाद घर छोड़ने जा रही थी। इस हादसे में चार मासूम जिंदा जल गए। इनमें तीन लड़कियां और एक लड़का शामिल है। वैन में कुल 12 बच्चे सवार थे।  हादसे से गुस्साए लोगों ने मुख्य मार्ग पर जाम लगाकर प्रशासन से मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की। बताया जा रहा है कि यह वैन दो दिन पहले ही कबाड़ी से खरीदी गई थी और इसका रजिस्ट्रेशन तक नहीं कराया गया था। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


सभी बच्चों की आयु चार से पांच साल के बीच है। इनमें से आठ बच्चों को सही सलामत बचा लिया गया। लौंगोवाल कस्बे के सिद्धू रोड पर स्थित सिमरन पब्लिक स्कूल में पहली व दूसरी कक्षा के बच्चों को घर छोड़ने जा रही स्कूल वैन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते तेज लपटों ने वैन को चपेट में ले लिया, लेकिन ड्राइवर को इसकी भनक तक नहीं लगी। क्योंकि आग की लपटें वैन के किसी निचले हिस्से से शुरू हुई। जब तक ड्राइवर वैन को रोकता तब तक आग की लपटों ने गाड़ी को पूरी तरह से चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


वैन में लपटें उठती देख सड़क के साथ लगते खेतों में काम रहे मजदूर और ग्रामीण दौड़कर पहुंचे। उन्होंने ड्राइवर और आठ बच्चों को वैन से बाहर निकाला। लोगों ने मिट्टी डालकर आग को बुझाने की कोशिश की। लेकिन हादसे में अराध्या पुत्री सतपाल, कमलप्रीत सिंह पुत्र जगसीर सिंह, नवजोत कौर पुत्री जसवीर सिंह और सिमरनजोत कौर पुत्री कुलविंदर सिंह जिंदा जल गए। एसएचओ ने बताया कि मृतक बच्चों के परिजनों की तो जैसे दुनिया ही उजड़ गई। उनका रो रोकर बुरा हाल है। एसएसपी डा. संदीप गर्ग ने कहा कि स्कूल प्रबंधकों, प्रिंसिपल और ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जो भी आरोपी होंगे, उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पुलिस ने इस मामले में वैन चालक, स्कूल प्रिंसिपल और प्रबंधकों के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पूरे मामले की जांच चल रही है।
- घनश्याम थोरी, डीसी संगरूर

कैप्टन ने किया 7.25 लाख रुपये मुआवजे का एलान

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने लौंगोवाल हादसे में चार बच्चों की मौत पर गहरा दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक परिवार को 7.25 लाख रुपये मुआवजा देने का एलान किया है। वहीं, परिवहन विभाग को सभी स्कूल बसों की चेकिंग तुरंत शुरू करने का आदेश दिया है। कैप्टन ने सामाजिक सुरक्षा विभाग के जिला बाल सुरक्षा अफसरों को मोटर व्हीकल एक्ट के नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूल वाहनों पर सख्त नजर रखने के निर्देश दिए।

पंजाब में स्कूल बस हादसे
15 जनवरी 2020: कपूरथला में स्कूल बस पलटी, 20 बच्चे चोटिल,
15 जनवरी 2020: अबोहर में पिकअप और बस में टक्कर, 14 घायल
 23 जुलाई 2019: जालंधर में स्कूल बस के नीचे आने से तीन साल के बच्चे की मौत हो गई।
29 जून 2019: बच्चों से भरी स्कूल बस अनियंत्रित होकर पीएपी रेलवे ओवरब्रिज के नीचे जा गिरी, कई बच्चे घायल हो गए ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed