फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fire in moving car...Punjab Police personnel and his NRI brother narrowly escaped

Chandigarh News: चलती कार में आग... पंजाब पुलिस के मुलाजिम और उनके एनआरआई भाई बाल बाल बचे

Mon, 17 Feb 2025 02:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Fire in moving car...Punjab Police personnel and his NRI brother narrowly escaped
चंडीगढ़। सेक्टर-37/24 डिवाइडिंग रोड पर रविवार रात चलती वरना कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। हादसे में कार सवार पंजाब पुलिस के मुलाजिम और उनके एनआरआई भाई बाल-बाल बच गए। दमकल विभाग ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। नहीं तो पूरी कार जलकर राख हो जाती। सूचना मिलने के बाद डीएसपी साउथ जसविंदर सिंह, डीएसपी ट्रैफिक, ट्रैफिक पुलिस, पीसीआर और
विज्ञापन

एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची।

डीएसपी जसविंदर सिंह ने बताया कि पीबी-11 नंबर की वरना कार के बोनट के नीचे अचानक आग लग गई। कार सवारों को आग लगने के बारे में नहीं पता चला। इस दौरान सड़क से गुजर रही पंजाब पुलिस की गाड़ी में सवार मुलाजिमों ने वरना कार सवारों को आग की जानकारी दी। इसके बाद वह तुरंत कार से बाहर निकले। गनीमत रही कि समय रहते कार सवारों को आग का पता चल गया, नहीं तो आग इंजन में फैलकर ब्लास्ट कर सकती थी जिससे जानी नुकसान हो सकता था। अनिता ने बताया कि कार में दो भाई सवार थे। कार सवार व्यक्ति शुक्रवार को ही कनाडा से
विज्ञापन

वापस आए थे। वह शॉपिंग करने के लिए चंडीगढ़ आए थे। कार में रमनदीप और सुखदीप सवार थे।
बॉक्स


पंजाब यूनिवर्सिटी में सीनियर असिस्टेंट आग बुझाने के लिए वाहन चालकों को रोककर मांगती रहीं पानी की बोतलें
सेक्टर- 24 निवासी अनिता शर्मा ने बताया कि वह पंजाब यूनिवर्सिटी में सीनियर असिस्टेंट है। वह अपनी 16 साल की बेटी के साथ सैर कर रही थी। कार में आग लगी देख उन्होंने ही 112 नंबर पर कॉल कर दमकल विभाग को सूचना दी। इसके बाद वह वाहन चालकों को आग लगने वाली कार के पास आने से रोकने का प्रयास करती रही, लेकिन कोई व्यक्ति उनकी बात सुनने को तैयार नहीं था। लोग जान को जोखिम डालकर निकलते रहे। बोनट का लॉक आग से पिंगल गया था और बोनट खुल नहीं रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह लोगों की कार रुकवाकर पानी की बोतलें मांग आग बुझाने की कोशिश करती रही, लेकिन आग बोनट के अंदर थी, जिस कारण से आग बुझ नहीं रही थी। अनिता ने बताया कि कुछ ही लोग मदद के लिए रुके। इसके बाद उन्होंने अपने सर्वेंट को कॉल कर सेक्टर- 24 से पानी मंगवाया। सड़क से एक नगर निगम का पानी का टैंकर निकल रहा था, उन्होंने उनसे भी मदद मांगी, लेकिन टैंकर में पानी नहीं था।



बॉक्स

कार में आग लग जाए तो हेड रेस्ट से शीशे तोड़कर निकलें बाहर
डीएसपी साउथ जसविंदर सिंह ने कार सवारों से पूछा कि अगर पूरी कार में आग फैल जाती तो कैसे बाहर आते। इस पर उन्होंने डीएसपी ने कहा कि दरवाजे पर लात मार कर तोड़ देते। डीएसपी ने कहा कि लात मारकर तोड़ने में काफी समय लग सकता है और यह भी कन्फर्म नहीं कि दरवाजा टूटेगा या फिर नहीं। इस पर डीएसपी ने कहा कि ऐसी स्थिति में हेड रेस्ट का उपयोग करें। हेड रेस्ट का एक हिस्सा कार की सीट के अंदर होता है जो नुकीला होता है। इस नुकीले हिस्से से अगर कार के शीशे पर चोट की जाए तो शीशा तुरंत टूट जाता है। इसके बाद आसानी से दरवाजा खोलकर कार सवार बाहर आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed