{"_id":"5a85a2df4f1c1b05738b783f","slug":"fire-in-haryana-secreteriate-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा सचिवालय में लगी आग, CISF की कैंटीन खाक, जवानों ने दिखाई बहादुरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा सचिवालय में लगी आग, CISF की कैंटीन खाक, जवानों ने दिखाई बहादुरी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 16 Feb 2018 09:57 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा सचिवालय में लगी आग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा सरकार के सचिवालय में भयानक आग लग गई, जिसमें सीआईएसएफ की कैंटीन जलकर खाक हो गई। लेकिन जवानों ने बहादुरी दिखाई। आग हरियाणा सरकार के विभिन्न विभागों के इकट्ठा किए गए कबाड़ में लगी। आग इतनी विकराल थी कि उसकी चपेट में आकर सीआईएसएफ (सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स) की कैंटीन पूरी तरह से खाक हो गई। जबकि वहां मौजूद जवानों की जान भी बाल-बाल बची।
घटनास्थल के पास स्थित पंजाब का रिकार्ड रूम, हरियाणा के दो स्टोर रूम, एसबीआई बैंक और जनसंपर्क विभाग का कार्यालय आग की चपेट में आने से बच गया। घटनास्थल पर हरियाणा व पंजाब के आला अफसरों ने दौरा किया। हरियाणा के मुख्य सचिव ने इस मामले में प्रशासनिक विभाग को जांच के आदेश दिए हैं। आग लगने से हरियाणा और पंजाब सचिवालय में हड़कंप का माहौल बना रहा।
वीरवार सुबह करीब सुबह 8 बजकर 50 मिनट पर सीआइएसएफ की एक महिला जवान ने हरियाणा सचिवालय स्थित पहली मंजिल पर पड़े हरियाणा सरकार के कबाड़ में से धुआं सुलगता हुआ देखा। इसकी सूचना उसने तुरंत अपने आला अफसर को दी। इसके बाद तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित कर दिया गया। लगभग बीस मिनट बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने का काम शुरू किया गया।
विज्ञापन
तेज हवा ने भड़काई आग, जवानों ने दिखाई जांबाजी
दरअसल, पहली मंजिल पर जिस जगह हरियाणा सरकार का कबाड़ (पुराना फर्नीचर, एसी, कूलर, पुराना रिकार्ड व अन्य सामान) पड़ा था। ये जगह पूरी तरह से खुली है और उसे लोहे के जाल से कवर किया गया है। सीआईएसएफ की कैंटीन भी इसके बिल्कुल साथ सटी हुई है। हुआ यूं कि जैसे ही कबाड़ में आग लगी, तो तेज हवाओं ने आग को और भड़का दिया। इसके चलते आग की लपटों ने देखते ही देखते सीआईएसएफ की कैंटीन को अपनी चपेट में ले लिया।
ये देख सीआईएसएफ के जवानों ने जाबांजी दिखाते हुए पहले तो वहां मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और फिर कैंटीन का सामान भी वे निकालकर पहली मंजिल से नीचे फेंकने लगे। सीआईएसएफ के एक आला अफसर ने बताया कि नुकसान का आकलन तो अभी नहीं हो पाया है, मगर लाखों रुपये का सामान जलकर तबाह हो गया है।