{"_id":"5e620dd88ebc3ef41261f456","slug":"fire-in-furniture-market-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ः फर्नीचर मार्केट में लगी भीषण आग, दुकानों के बाहर रखा सारा सामान जलकर खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ः फर्नीचर मार्केट में लगी भीषण आग, दुकानों के बाहर रखा सारा सामान जलकर खाक
Fri, 06 Mar 2020 02:16 PM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 06 Mar 2020 02:16 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
चंडीगढ़ स्थित फर्नीचर मार्केट में आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं इस आगजनी में लाखों का सामान जलकर खाक हो गया है। धुआं निकलते देख मामले की सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी गई। मौके पर तीन दमकल गाड़ियां पहुंची और करीब पौने घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
आग की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। फायर ब्रिगेड को देर रात सूचना मिली कि सेक्टर 52 फर्नीचर मार्केट में आग लगी है। सूचना मिलते ही सेक्टर 38, सेक्टर 32 और सेक्टर 17 से गाड़ियां मौके पर पहुंची। फायर ऑफिसर अमरजीत सिंह की अगुवाई में तीन दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
जांच में सामने आया कि दुकानों के बाहर का फर्नीचर और सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गए। सेक्टर 36 थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। बता दें कि इससे पहले भी फर्नीचर मार्केट में आग लगने की घटना लगातार होती रही है।