{"_id":"5bd7dabfbdec226930330279","slug":"fire-in-car-on-highway-in-kharar-of-mohali-four-boys-life-saved","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरड़ः हाईवे पर आग का गोला बनी कार, 4 छात्रों ने कूदकर बचाई जान, सहमे चारों नौजवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरड़ः हाईवे पर आग का गोला बनी कार, 4 छात्रों ने कूदकर बचाई जान, सहमे चारों नौजवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरड़(मोहाली)
Updated Tue, 30 Oct 2018 09:45 AM IST
विज्ञापन
कार में लगी आग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़-खरड़ हाईवे पर टेलीफोन एक्सचेंज के पास एक चलती कार (इंडिका विस्ता) में आग लग गई। आग लगने पर कार सवार 4 स्टूडेंट्स ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई। आग इतनी जबरदस्त थी कि कुछ ही देर में कार पूरी तरह जल गई। फायर विभाग के नंबर पर काल नहीं लगने पर पुलिस को सूचना दी गई। हालांकि जब तक पुलिस पहुंची कार पूरी तरह जल गई थी।
जानकारी के मुताबिक, मोहाली से खरड़ की तरफ इंडिका विस्ता कार में सवार होकर चार युवक जा रहे थे। चारों स्टूडेंट्स बताए जा रहे हैं। सभी खरड़ के ही रहने वाले हैं। कार को परमीश नाम का युवक चला रहा था जबकि उसके साथ युवराज, गुड्डू और एक अन्य युवक बैठा था। युवकों ने बताया कि वे लोग जब टेलीफोन एक्सचेंज के पास पहुंचे तो कार के डैशबोर्ड से अचानक धुआं उठने लगा। देखते-देखते आग लग गई आैर उन्होंने कूदकर जान बचाई।