{"_id":"5f0d62d4877ceb56b7076dc6","slug":"fire-in-car-after-accident-with-tata-s-driver-burnt-alive","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहाबादः अलसुबह वैगनार कार व टाटा एस में टक्कर, कार में लगी आग, जिंदा जला चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबादः अलसुबह वैगनार कार व टाटा एस में टक्कर, कार में लगी आग, जिंदा जला चालक
Tue, 14 Jul 2020 01:22 PM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला, फतेहाबाद
अमर उजाला, फतेहाबाद
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 14 Jul 2020 01:22 PM IST
सार
- दूसरी गाड़ी में सवार व्यक्ति भी हुआ घायल
- सिरसा का रहने वाला है घायल कृष्ण
विज्ञापन
कार में लगी आग, जिंदा जला चालक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टाटा एस व वैगनार कार में टक्कर हो गई। हादसे के बाद कार में आग लग गई, जिसके चलते कार सवार व्यक्ति गाड़ी में जिंदा ही जल गया। फतेहाबाद मुख्यालय से तकरीबन 15 किलोमीटर दूर
फतेहाबाद-हिसार फोरलेन पर स्थित गांव बड़ोपल के पास मंगलवार अलसुबह यह हादसा हुआ। दूसरी टाटा एस में सवार चालक की पहचान सिरसा निवासी कृष्ण कुमार के रूप में हुई है, जिसे घायल अवस्था में फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, गांव बड़ोपल में भाखड़ा नहर गुजर रही है। बताया जा रहा है कि वैगनार गांव बड़ोपल से फतेहाबाद की तरफ आ रही थी। टाटा एस भी फतेहाबाद से गांव बड़ोपल की तरफ जा रहा था। जिस जगह यह हादसा हुआ, वहां कार चालक गलत साइड में चल रहा था। बताया गया है कि गांव मोहम्मदपुर की तरफ मुड़ना था, लेकिन उससे पहले ही ये हादसा हो गया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, उनके पास सुबह पांच बजे फोन आया था कि कार में आग लगी हुई है।
मौके पर पहुंचे तो आग बुझ गई थी और चालक का पूरा शरीर जला हुआ है। घायल कृष्ण के अनुसार घटना सुबह तीन बजे की है। जब टक्कर हुई तो अचानक ही कार में आग लग गई। वो खुद घायल हो गया था, जिसके कारण वो उसे बचा नही सका और बेहोश हो गया था। सदर थाना प्रभारी सुखदेव ने बताया कि अभी तक पता नहीं लगा है कि कार चालक कौन था। आरटीओ विभाग के अधिकारियों को सूचना दे दी है, ताकि इंजन नंबर से भी पता लगाया जा सके कि यह गाड़ी किस की है।