फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fire in Car after Accident with Tata S, Driver Burnt Alive

फतेहाबादः अलसुबह वैगनार कार व टाटा एस में टक्कर, कार में लगी आग, जिंदा जला चालक

Tue, 14 Jul 2020 01:22 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, फतेहाबाद
अमर उजाला, फतेहाबाद Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 14 Jul 2020 01:22 PM IST
सार

  • दूसरी गाड़ी में सवार व्यक्ति भी हुआ घायल
  • सिरसा का रहने वाला है घायल कृष्ण

विज्ञापन
Fire in Car after Accident with Tata S, Driver Burnt Alive
कार में लगी आग, जिंदा जला चालक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टाटा एस व वैगनार कार में टक्कर हो गई। हादसे के बाद कार में आग लग गई, जिसके चलते कार सवार व्यक्ति गाड़ी में जिंदा ही जल गया। फतेहाबाद मुख्यालय से तकरीबन 15 किलोमीटर दूर
विज्ञापन

 फतेहाबाद-हिसार फोरलेन पर स्थित गांव बड़ोपल के पास मंगलवार अलसुबह यह हादसा हुआ। दूसरी टाटा एस में सवार चालक की पहचान सिरसा निवासी कृष्ण कुमार के रूप में हुई है, जिसे घायल अवस्था में फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, गांव बड़ोपल में भाखड़ा नहर गुजर रही है। बताया जा रहा है कि वैगनार गांव बड़ोपल से फतेहाबाद की तरफ आ रही थी। टाटा एस भी फतेहाबाद से गांव बड़ोपल की तरफ जा रहा था। जिस जगह यह हादसा हुआ, वहां कार चालक गलत साइड में चल रहा था। बताया गया है कि गांव मोहम्मदपुर की तरफ मुड़ना था, लेकिन उससे पहले ही ये हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, उनके पास सुबह पांच बजे फोन आया था कि कार में आग लगी हुई है।

मौके पर पहुंचे तो आग बुझ गई थी और चालक का पूरा शरीर जला हुआ है। घायल कृष्ण के अनुसार घटना सुबह तीन बजे की है। जब टक्कर हुई तो अचानक ही कार में आग लग गई। वो खुद घायल हो गया था, जिसके कारण वो उसे बचा नही सका और बेहोश हो गया था। सदर थाना प्रभारी सुखदेव ने बताया कि अभी तक पता नहीं लगा है कि कार चालक कौन था। आरटीओ विभाग के अधिकारियों को सूचना दे दी है, ताकि इंजन नंबर से भी पता लगाया जा सके कि यह गाड़ी किस की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed