{"_id":"6493f175f7743d7ef10c46a5","slug":"fire-broke-out-in-truck-full-of-hydrogen-cylinders-on-rada-sahib-road-in-khanna-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Khanna News: हाइड्रोजन सिलिंडरों से भरे ट्रक में लगी आग, धमाकों से दहला खन्ना, टायर फटने से हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khanna News: हाइड्रोजन सिलिंडरों से भरे ट्रक में लगी आग, धमाकों से दहला खन्ना, टायर फटने से हुआ हादसा
Thu, 22 Jun 2023 02:02 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 22 Jun 2023 02:02 PM IST
सार
राजपुरा से हाइड्रोजन सिलिंडरों से भरा ट्रक रायकोट में किसी फैक्टरी में जा रहा था। ट्रक में 285 सिलिंडर थे। पायल से राड़ा साहिब जाते समय घुडानी गांव के पास ट्रक का टायर फट गया। जिससे बेकाबू ट्रक पेड़ से टकरा गया।
विज्ञापन
ट्रक में लगी आग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खन्ना के गांव घुडानी के पास राड़ा साहिब रोड पर बुधवार देर रात करीब 11 बजे हाइड्रोजन सिलिंडरों से भरे एक ट्रक में भीषण आग लग गई। आग से कई सिलिंडरों में धमाके भी हुए जिससे आसपास के कई पेड़ भी आग की चपेट में आ गए। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच आग को कंट्रोल किया जिससे बड़ा हादसा टल गया। अगर और देर होती तो सड़क किनारे पेड़ों में लगी आग विकराल रूप धारण करके गांव के अंदर तक भी जा सकती थी।
यह भी पढ़ें: बड़ा खुलासा: डार्क वेब पर दी गई थी आतंकी हरदीप निज्जर की हत्या की सुपारी, शार्प शूटरों का हुआ इस्तेमाल
जानकारी के अनुसार राजपुरा से हाइड्रोजन सिलिंडरों से भरा ट्रक रायकोट में किसी फैक्टरी में जा रहा था। ट्रक में 285 सिलिंडर थे। पायल से राड़ा साहिब जाते समय घुडानी गांव के पास ट्रक का टायर फट गया। जिससे बेकाबू ट्रक पेड़ से टकरा गया। इसके बाद सिलिंडरों में आग लग गई। ट्रक ड्राइवर ने भागकर अपनी जान बचाई। गांव के एक व्यक्ति ने आग को देख पुलिस और खन्ना फायर ब्रिगेड को सूचित किया। फायर ब्रिगेड ने मौके पर आकर आग को कंट्रोल किया। फायर कर्मी सुखदीप सिंह ने बताया कि आग से पूरा ट्रक जलकर राख हो गया। आग को कंट्रोल करने में करीब पौना घंटा लगा।