फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fire broke out in house in Khanna due to gas leak from cylinder

खन्ना में हादसा: खाना बनाने के दौरान सिलिंडर से गैस लीक होने पर भड़की आग, तीन बच्चों समेत चार झुलसे

Mon, 18 Mar 2024 01:14 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 18 Mar 2024 01:14 PM IST
सार

गांव अलौड के बलबीर सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी रविवार की रात को खाना बना रही थी। उसका बेटा, भतीजा और भतीजी पास बैठे थे। तभी उसकी पत्नी हाथ धोने चली गई। इसी दौरान सिलिंडर में से गैस लीक हुई और आग फैल गई। बच्चों की चीखें सुनकर घर में मौजूद बुजुर्ग जोगा सिंह उन्हें बचाने गया तो वह भी झुलस गया।

विज्ञापन
Fire broke out in house in Khanna due to gas leak from cylinder
आग से झुलसे बच्चे। - फोटो : संवाद

विस्तार

खन्ना के गांव अलौड में एक घर में खाना बनाते समय सिलिंडर से गैस लीक होने से आग लग गई। हादसे में तीन बच्चों समेत चार लोग झुलस गए। इनमें से दो बच्चों को खन्ना से चंडीगढ़ रेफर किया गया है। 

विज्ञापन


बलबीर सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी रविवार की रात को खाना बना रही थी। उसका बेटा, भतीजा और भतीजी पास बैठे थे। तभी उसकी पत्नी हाथ धोने चली गई। इसी दौरान सिलिंडर में से गैस लीक हुई और आग फैल गई। बच्चों की चीखें सुनकर घर में मौजूद बुजुर्ग जोगा सिंह उन्हें बचाने गया तो वह भी झुलस गया।
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने बचाई जान
घर में चीखें सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे और आग को काबू करके बच्चों की जान बचाई। सिलिंडर को तुरंत घर से बाहर फेंक बड़ा हादसा टाला गया। झुलसे बच्चों की उम्र 6 से 14 साल है। वे करीब 40 फीसदी झुलस गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


समय पर नहीं मिला इलाज 
झुलसे लोगों को समय पर इलाज नहीं मिल सका। पूर्व सरपंच ने बताया कि पहले इन्हें फतेहगढ़ साहिब के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से इलाज नहीं मिला तो मंडी गोबिंदगढ़ के निजी अस्पताल लेकर गए। वहां भी इलाज से मना कर दिया गया। आखिर वे वापस झुलसे लोगों को लेकर खन्ना सरकारी अस्पताल आए। इस दौरान बच्चे बुरी तरह से तड़पते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed