फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fire broke out in bus going to drop students of private school located in Sector 26 chandigarh

Chandigarh: निजी स्कूल से 32 बच्चों को छोड़ने जा रही बस में लगी आग, बाल-बाल बचे विद्यार्थी और स्टाफ

Tue, 24 Jan 2023 04:48 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 24 Jan 2023 04:48 PM IST
सार

स्कूल बस के ड्राइवर हरमनजीत ने बताया कि वे स्कूल से 32 बच्चों को मनीमाजरा से होकर पंचकूला छोड़ने जा रहे थे। जैसे ही उनकी बस फौजी ढाबे के पास पहुंची तो इंजन में अचानक आग लग गई। जिसके बाद उन्होंने बस को साइड पर रोक कर बच्चों को बस से नीचे उतारा और दूर ले गए।

विज्ञापन
Fire broke out in bus going to drop students of private school located in Sector 26 chandigarh
मनीमाजरा में स्कूल बस में लगी आग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

चंडीगढ़ के सेक्टर 26 स्थित प्राइवेट स्कूल के बच्चों को घर छोड़ने जा रही बस में अचानक आग लग गई। आग लगते ही ड्राइवर ने बस को रोक सभी छात्राओं को नीचे उतारा और तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग और मनीमाजरा थाना पुलिस को दी। सूचना पाते ही मनीमाजरा थाना प्रभारी जसपाल सिंह और मनीमाजरा फायर ब्रिगेड से एक एएफटी और हायरटेंडर मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेडने आग पर काबू पा लिया। बस में आग की सूचना पाते ही स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर आरती मौके पर पहुंचीं। 

विज्ञापन


फायर ऑफिसर गुरमुख सिंह ने बताया कि मंगलवार को 3 बजकर 21 मिनट में उन्हें सूचना मिली कि मनीमाजरा के माडी वाला टाउन में फौजी ढाबा के सामने सेक्रेड हार्ट स्कूल की बस को आग लग गई। सूचना पाते ही फायर ब्रिगेड जिसमें लीडिंग फायर मैन ओमप्रकाश, अनिल, फायरमैन राजिन्द्र एक एएफटी और हायर टेंडर के साथ मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर 15 मिनट में काबू पा लिया।
विज्ञापन

 
स्कूल बस के ड्राइवर हरमनजीत ने बताया कि वे स्कूल से 32 बच्चों को मनीमाजरा से होकर पंचकूला छोड़ने जा रहे थे। जैसे ही उनकी बस फौजी ढाबे के पास पहुंची तो इंजन में अचानक आग लग गई। जिसके बाद उन्होंने बस को साइड पर रोक कर बच्चों को बस से नीचे उतारा और दूर ले गए। इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदार ने बच्चों को निकालने में की मदद 
बस में अचानक आग लगते ही देख मार्केट के दुकानदार मदद के लिए बस की ओर भागे। इस बारे में समाजसेवी व व्यापारी रामेश्वर गिरी ने बताया कि जैसे उन्होंने देखा कि बस में से धुंआ निकलते देखा तो उन्होंने अन्य साथी दुकानदारों सुखविंदर, साहिल, अल्वी, अमरजीत बिंदा के साथ मिलकर बच्चों को बस में निकालने में मदद की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed