फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fire broke out in an open storage of stubble in village in Firozpur

Punjab: फिरोजपुर में खुले में रखे पराली के भंडार में लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम

Thu, 02 Nov 2023 12:18 PM IST
निवेदिता वर्मा एएनआई, चंडीगढ़
एएनआई, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 02 Nov 2023 12:18 PM IST
सार

पंजाब के फिरोजपुर के एक गांव में खुले में रखे हुए पराली के भंडारण में आग लग गई। इसका वीडियो भी सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Fire broke out in an open storage of stubble in village in Firozpur
पराली के भंडार में लगी आग। - फोटो : ANI

विस्तार

पंजाब के फिरोजपुर के एक गांव में खुले में रखे हुए पराली के भंडारण में आग लग गई। इसका वीडियो भी सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फरीदकोट फायर स्टेशन के निर्मल कुमार ने बताया कि सुबह गर्मी के कारण इस भंडार में आग लगी है। चूंकि पास में एक गांव है और यहां अधिक पराली जमा है, इसलिए एहतियात के तौर पर एक दमकल गाड़ी यहां तैनात की जाएगी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान जत्थेबंदी के नेता इकबाल सिंह का कहना है कि फैक्टरी वालों ने पराली की गांठों को आग लगाई है। फैक्टरी वाले वेस्ट पड़ी पराली को आग लगाकर बीमा कंपनी से मुआवजा लेते हैं। जिला प्रशासन इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करता है। जब किसान पराली जलाता है तो सैटेलाइट के माध्यम से अधिकारियों को पता चल जाता है। किसान पराली को आग लगाए तो नंबरदार की नबंरदारी खत्म की जाती है। किसानों के असलहा लाइसेंस रद्द किए जाते हैं। जिन किसानों के बच्चे विदेश जाते हैं उनके पासपोर्ट रद्द कर दिए जाते हैं। इकबाल ने कहा कि जिला प्रशासन और पंजाब सरकार किसानों के साथ धक्का कर रही है। फैक्टरी वाले एक साल पुरानी पराली को आग लगाकर कंपनी से मुआवजा वसूलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed