फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   fire broke out Cycle parts manufacturing factory at ludhiana of punjab

लुधियानाः साइकिल के पुर्जे बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, बुरी तरह से झुलसे दो लोग

Fri, 21 Jun 2019 05:12 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 21 Jun 2019 05:12 PM IST
विज्ञापन
fire broke out Cycle parts manufacturing factory at ludhiana of punjab
फैक्ट्री में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

लुधियाना के फोकल प्वाइंट फेज पांच स्थित क्लोदिंग कैनवर कपड़ा फैक्ट्री में गुरुवार की देर रात अचानक आग लग गई। आग ने फैक्ट्री की तीनों मंजिलों को अपनी चपेट में ले लिया। फायर कर्मचारी सारी रात आग पर काबू पाने में लगे रहे।

विज्ञापन


सुबह तक फैक्ट्री के दोनों हिस्से गिर कर मलबे में तबदील हो गए थे। फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने सौ से अधिक गाड़ी पानी डालकरकर शुक्रवार दोपहर 12 बजे तक आग पर काबू पाया गया। 
विज्ञापन


आग लगने के कारण फैक्ट्री में पड़ा लाखों का कपड़ा और मशीनरी जल कर राख हो गई। इस हादसे में फायर ब्रिगेड के दो कर्मचारी भी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल पहुंचाया गया। उनकी पहचान गुरिंदर सिंह और संदीप सिंह के रुप में हुई है। दोनों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है लेकिन आशंका जताई जा रही है कि आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार की देर रात फैक्ट्री के मालिक घर चले गए। रात में कुछ मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। वहां आग का शोर मचा तो सभी मजदूर बाहर की तरफ भागे। मजदूरों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके। देखते ही देखते आग ज्यादा फैल गई और आग ने तीनों मंजिलों को चपेट में ले लिया। 

फैक्ट्री की दूसरी मंजिल पर ब्वायलर पड़ा था। फायर ब्रिगेड कर्मचारी वहां आग काबू पाने में लगे रहे ताकि ब्लास्ट के बाद कोई बड़ा हादसा न हो सके। फैक्ट्री का एक हिस्सा देर रात करीब ढाई बजे गिर गया और मलबे में तब्दील हो गया। इसके बावजूद भी फायर ब्रिगेड के कर्मचारी आग बुझाने में लगे रहे। 

सुबह करीब सात बजे फैक्ट्री का दूसरा हिस्सा भी गिर गया और पूरी फैक्ट्री मलबे में तब्दील हो गई। फैक्ट्री का हिस्सा गिरने के दौरान फायर ब्रिगेड के दो कर्मचारी भी घायल हो गए। उनके साथियों ने दोनों को बड़ी मुश्किल से पीछे किया और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। 

क्या कहते हैं जिला फायर अफसर
जिला फायर अफसर भूपिंदर सिंह सिद्धू ने बताया कि आग कैसे लगी अभी तक कुछ नहीं कहा जा सकता। आग से काफी नुकसान हुआ है। आग पर कई घंटों बाद काबू पाया गया है। आग लगने का कारण जांच के बाद ही पता चल पाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed