फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Fire broke out after two trucks collided on the highway in Sonipat, cleaner burnt alive

Haryana Accident: सोनीपत में हाईवे पर दो ट्रकों की टक्कर के बाद लगी आग, जिंदा जला क्लीनर

Tue, 13 Dec 2022 09:50 AM IST
शाहरुख खान संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 13 Dec 2022 09:50 AM IST
सार

सोनीपत में नेशनल हाईवे (एनएच)-44 पर बीसवां मील चौक के पास दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एक ही ट्रांसपोर्टर के ट्रकों की टक्कर हो गई। हादसे में एक ट्रक में आग लग गई। आग में झुलसने से क्लीनर जिंदा जल गया। 

विज्ञापन
Fire broke out after two trucks collided on the highway in Sonipat, cleaner burnt alive
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनीपत में नेशनल हाईवे (एनएच)-44 पर बीसवां मील चौक के पास सेब से भरे ट्रक चालक के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे चल रहा आलू से भरा ट्रक उसमें टकरा गया। हादसे में ट्रक आगे से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, उसमें आग लग गई। आग की चपेट में आने से ट्रक के क्लीनर की जिंदा जलने से मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची राई थाना पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पंजाब के जिला अमृतसर के गांव फोबा के रहने वाले हरमनप्रीत सिंह ने बताया कि उनके पिता ट्रांसपोर्टर है। वह अपने ट्रक में आलू भरकर कश्मीर से चला था। गाड़ी पर उसका चचेरा भाई जितेंद्र (32) उसके क्लीनर के रूप में साथ था। उनके आगे उनकी ही ट्रांसपोर्ट की गाड़ी सेब लेकर चल रही थी। उसे ताजप्रीत चला रहा था। 
विज्ञापन


जब वह मंगलवार करीब साढ़े पांच बजे बीसवां मील स्थित खेलकूद स्कूल के पास पहुंचे तो आगे चल रहे ताजप्रीत ने अचानक ब्रेक लगा दिए। जिससे उनकी गाड़ी उसके ट्रक में टकरा गई। जिससे उनका ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें आग लग गई। ट्रक का क्लीनर साइड का हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से जितेंद्र सिंह अंदर ही फंस गया और आग में जलने से उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हरमनप्रीत ने बताया कि उसने खिड़की खोलकर बाहर कूदकर जान बचाई। उसने मामले की सूचना पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी। जिस पर फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। पुलिस ने जितेंद्र सिंह ने शव को कब्जे लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed