{"_id":"638cabb3e5c67125be6292a2","slug":"fire-breaks-out-in-a-quilt-making-shop-in-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: रजाई बनाने वाली दुकान में लगी आग, सामान जलकर राख, दमकल की दो गाड़ियों ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: रजाई बनाने वाली दुकान में लगी आग, सामान जलकर राख, दमकल की दो गाड़ियों ने पाया काबू
Sun, 04 Dec 2022 07:49 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 04 Dec 2022 07:49 PM IST
सार
गोदाम के मालिक महबूब आलम के मुताबिक अभी आग लगने के सही कारणों का पता नहीं लगा लेकिन लाखों रुपये की कॉटन व अन्य सामान राख हो गया। घटनास्थल पर इलाका पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने लोगों की भीड़ को खदेड़ा। पुलिस के मुताबिक आग लगने के कारणों की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
लुधियाना में रजाई की दुकान में लगी आग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लुधियाना के दीप नगर इलाके में स्थित एक रजाई बनाने वाली दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं। इलाका निवासियों ने आग लगी देख पानी डाल उस पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड को दी। इसके बाद दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। अभी आग लगने का कारण पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन
दुकान मालिक महबूब आलम ने बताया कि दुकान के पीछे ही उन्होंने रुई और अन्य सामान रखने का गोदाम बना रखा है। रविवार की सुबह वह घर पर थे तो अचानक से पीछे से आग लग गई। इलाका निवासियों ने रजाई के दुकान से धुआं निकलते देखा और तुरंत गोदाम के मालिक को सूचित किया। इसके अलावा लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की तो वह कामयाब नहीं हो सके। आग इतनी ज्यादा फैल चुकी थी कि अंदर पड़ा सारा सामान जलकर राख हो गया था। आग से निकलने वाला धुआं काफी दूर तक दिखाई दे रहा था।
विज्ञापन
आग काबू में नहीं आई तो लोगों ने फायर विभाग को सूचना दी। इसके बाद गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाया गया। गोदाम के मालिक महबूब आलम के मुताबिक अभी आग लगने के सही कारणों का पता नहीं लगा लेकिन लाखों रुपये की कॉटन व अन्य सामान राख हो गया। घटनास्थल पर इलाका पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने लोगों की भीड़ को खदेड़ा। पुलिस के मुताबिक आग लगने के कारणों की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन