फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fire breaks out at State Bank of Patiala building in Chandigarh

स्टेट बैंक ऑफ पटियाला बिल्डिंग में लगी आग, तीसरी मंजिल से कूदा कर्मचारी, फंसे लोगों का हुआ रेस्क्यू

Wed, 29 May 2019 01:30 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 29 May 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out at State Bank of Patiala building in Chandigarh
बिजली का मीटर जलकर हुआ खाक - फोटो : अमर उजाला

चंडीगढ़ के सेक्टर-17 स्थित स्टेट बैंक ऑफ पटियाला बिल्डिंग में लगे बिजली के मीटर में आग लगने से अफरातफरी मच गई। धुआं पहली मंजिल से लेकर तीसरी मंजिल तक भर गया। हैरानी की बात है कि बिल्डिंग की छत के दरवाजे पर ताला लगा था, जिसके चलते कुछ कर्मचारी अंदर ही फंस गए। इसी बीच एक कर्मचारी तीसरी मंजिल से नीचे दूसरी मंजिल पर कूद गया।

विज्ञापन


इस दौरान उसे चोट भी आई। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों की मदद से सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घायल कर्मचारी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। वहीं, एक्सपायरी डेट के अग्निशमन यंत्र ने सुरक्षा की पोल खोलकर दी। जानकारी अनुसार, सेक्टर-17 स्थित एससीओ नंबर-125/126 में स्टेट बैंक ऑफ पटियाला का दफ्तर है। 
विज्ञापन


बिल्डिंग की सीढ़ियों पर बिजली मीटर लगा हुआ है। शाम करीब 4.40 बजे अचानक मीटर से चिंगारियां निकलीं और देखते ही देखते तारों में आग लग गई। आग लगते देख वहां हड़कंप मच गया। कुछ कर्मचारी समय रहते बिल्डिंग से बाहर आ गए जबकि आग ज्यादा होने के चलते कुछ कर्मचारी अंदर ही रह गए। उन्हें बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Fire breaks out at State Bank of Patiala building in Chandigarh

मामले की सूचना पर दो दमकल और एक एचपीटीटीएल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर मैन नितिन, देवेंद्र, नवीन, अमरजीत समेत अन्य कर्मियों ने मोर्चा संभाला और करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। साथ ही बिल्डिंग के अंदर से करीब 5/6 लोगों को बाहर सुरक्षित निकाला गया।

फायर ब्रिगेड के अनुसार, आग की घटना के बाद धुआं तीनों मंजिल पर भर गया। वहां से बाहर निकलने का सिर्फ एक रास्ता था। बिल्डिंग में धुआं भरने की वजह से बैंक कर्मचारी हिमांशु ने तीसरी से दूसरी मंजिल पर छलांग लगा दी, जिससे वह घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हालांकि बाद में इलाज बाद छुट्टी दे दी गई। 

उधर, जांच में पता चला है कि बिल्डिंग में आग लगने पर कोई सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे। सुरक्षा के नाम पर वहां आग बुझाने में इस्तेमाल होने वाले अग्निशमन पर एक्सपायरी डेट थी जबकि अन्य अग्निशमन यंत्र पर कोई तारीख भी नहीं थी।   

छत के दरवाजे पर लगा था ताला 
बिल्डिंग के बाहर आने का सिर्फ एक रास्ता है जबकि छत के दरवाजा पर ताला जड़ा हुआ था। ऐसे में अगर कोई बड़ा हादसा हो जाता तो इसका कौन जिम्मेदार होता। यह बड़ा सवाल है। आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को जानी नुकसान नहीं हुआ।  

आग लगने की सूचना पर पहुंचे फायर कर्मियों ने कुछ लोगों को रेस्क्यू कर उन्हें बाहर सुरक्षित निकाल लिया। अग्निशमन यंत्र की भी जांच की जाएगी।  -जगतार सिंह संधू, फायर अफसर, सेक्टर-17 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed