फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fire breaks Out At Congress Leader's Home In Mohali

पालतू कुत्ते ने दिखाई वफादारी, कांग्रेस नेता के घर में लगी आग, ऐसे पूरे परिवार की बची जान

Sun, 30 Jun 2019 01:21 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 30 Jun 2019 01:21 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks Out At Congress Leader's Home In Mohali
कुत्ते की प्रतीकात्मक तस्वीर का प्रयोग किया गया है। - फोटो : अमर उजाला

मोहाली के सेक्टर-70 में सीनियर कांग्रेस नेता परमजीत सिंह रंधावा के घर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस दौरान कुत्ते के भौंकने पर परिवार जाग गया और बाहर भागकर अपनी जान बचाई। आग से लाखों रुपये का सामान जल गया। फोन करने पर भी फायर ब्रिगेड की टीम नहीं पहुंची। इलाके के लोगों ने खुद मिलकर आग बुझाई।

विज्ञापन


कांग्रेस के पूर्व महासचिव परमजीत सिंह रंधावा ने बताया कि उनका परिवार सोया हुआ था। सुबह करीब साढ़े तीन बजे उनका कुत्ता जोर-जोर से भोंकने लगा, जिसे देखकर वह उठे तो देखा कि घर के हाल में रखे सोफे पर आग लगी हुई थी। उन्होंने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग तेजी से फैलने लगी। 
विज्ञापन


उन्होंने तुरंत अपने बेटे और पत्नी को उठाया और सभी घर से भागकर बाहर निकल गए, क्योंकि आग बहुत तेज थी। वहीं, धुएं ने सारे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया था। उन्होंने बताया कि आग लगने की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी लेकिन फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं पहुंची। घर के बाहर कुछ लोग सैर कर रहे थे, उन्होंने भी कई बार दमकल विभाग को फोन किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Fire breaks Out At Congress Leader's Home In Mohali
कांग्रेस नेता के घर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

उनका आरोप है कि आग लगने के दस घंटे बाद भी फायर ब्रिगेड का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। उन्होंने कहा कि जब दोपहर में फायर ब्रिगेड के अधिकारियों से बात की तो उनका कहना था कि सुबह चार बजकर बीस मिनट पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी स्टेशन सेक्टर-70 के लिए निकल गई थी लेकिन फायर ब्रिगेड को कोठी ही नहीं मिली। इसके बाद सुबह पांच बजकर पांच मिनट उन्होंने गाड़ी फायर स्टेशन पर लगा दी थी।

ऐसे बुझाई लोगों ने आग
जब फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं पहुंची तो पूरे परिवार और पड़ोसियों ने अपने आप ही पाइप लगाकर करीब तीन घंटे में आग पर काबू पाया। हालांकि जब तक आग बुझी तक तक उनका सारा सामान जल चुका था। दोपहर करीब दो बजे सहायक फायर अफसर मौके पर पहुंची।

निगम कमिश्नर को दी शिकायत
रंधावा ने बताया जब दोपहर तक भी फायर ब्रिगेड का कोई अधिकारी या कर्मचारी नहीं पहुंचा तो उन्होंने नगर निगम मोहाली के कमिश्नर को फोन पर सूचित कर दमकल विभाग की लापरवाही के बारे में जानकारी दी। शाम को फायर ब्रिगेड कर्मियों का कहना था कि फायर ब्रिगेड तो भेजी थी लेकिन उन्हें कोठी ही नहीं मिली और उन्हें लगा कि किसी शरारती तत्व ने गलत फोन करके गुमराह किया है।

यह सामान जलकर हुआ खाक

Fire breaks Out At Congress Leader's Home In Mohali

रंधावा ने बताया कि आग से उनके घर में रखा फर्नीचर, एलसीडी, फ्रिज, डाइनिंग टेबल से लेकर सारा सामान जलकर राख हो गया। घर की दीवारों को किए गए टैक्सचर आदि भी जलकर दीवारें काली हो गईं।

क्या कहते हैं फायर ब्रिगेड के एफडीओ 
मोहाली फायर ब्रिगेड के एफडीओ कृष्ण लाल कक्कड़ ने मीडिया को बताया कि किसी राहगीर ने फायर ब्रिगेड को फोन पर सूचित किया था, जिसके चलते गाड़ी को आग बुझाने के लिए भेजा था लेकिन घर नहीं मिला। बाद में हमारे कर्मियों ने उस नंबर पर फोन किया जहां से कॉल आई थी लेकिन उसने कहा कि वह तो राहगीर था। उसके बाद हमारा संपर्क नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed