फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fire Breaks Out at 3 Garment Factories in Ludhiana

लुधियाना में आग का तांडव, पहले एक फैक्ट्री में लगी, धमाके के बाद दो और आईं चपेट में, घंटों बाद काबू

Fri, 14 Jun 2019 09:25 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 14 Jun 2019 09:25 PM IST
विज्ञापन
Fire Breaks Out at 3 Garment Factories in Ludhiana
लुधियाना में आग का तांडव - फोटो : अमर उजाला

लुधियाना के नूरवाला रोड स्थित तीन होजरी फैक्ट्रियों में शुक्रवार की सुबह भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। आग पहले एक फैक्ट्री में लगी। बाद में बाहर पड़े सामान को भी चपेट में ले लिया और धमाके के साथ निकली चिंगारियों ने आसपास की दो फैक्ट्रियों को भी लपेटे में ले लिया।

विज्ञापन


आग पर काबू पाने के लिए जगरांव, खन्ना और समराला से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुलाना पड़ा। सौ गाड़ियों से ज्यादा पानी आग पर डाला गया। आग पर काबू पाने में 12 घंटे लग गए।

विज्ञापन

Fire Breaks Out at 3 Garment Factories in Ludhiana
आग पर काबू पाते फायर बिग्रेड कर्मी - फोटो : अमर उजाला

आग की वजह से तीनों फैक्ट्रियों की इमारत जर्जर हो गई है। एक फैक्ट्री की छत पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और आसपास की इमारतों में भी दरारें आ गईं। इस दौरान फैक्ट्रियों में रखी करोड़ों रुपये की मशीनें और माल जलकर खाक हो गया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

कांग्रेस पार्षद के भाई राजन विनायक की विनायक होजरी के नाम से फैक्ट्री है। फैक्ट्री बंद गली में है और फैक्ट्री के बाहर ही होजरी का सामान रखा हुआ था। शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े तीन बजे फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग भड़क गई। आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाए। आग की वजह से वहां धमाका भी हुआ।

Fire Breaks Out at 3 Garment Factories in Ludhiana
12 घंटे बाद बुझी आग - फोटो : अमर उजाला

धमाका इतना जोरदार था कि आसपास की दो फैक्ट्रियों में दरारें आ गईं। इससे वहां भगदड़ मच गई। इसी दौरान फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी वहां पहुंच गईं।

धमाका होने के बाद शीशे टूटे तो लगी आग
विनायक होजरी फैक्ट्री के साथ जीएस दोआबा फैक्ट्री में आग लग गई। इसी दौरान विनायक होजरी के बाहर से धमाके की आवाज आई और एके सनन होजरी के पिछली तरफ लगे शीशे टूट गए और आग अंदर तक पहुंच गई। देखते ही देखते आग ने चार मंजिला फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं। 

आग लगने के कारण चारमंजिला बिल्डिंग में दरारें आ गईं। फैक्ट्री का एक हिस्सा झुक गया था। इसी फैक्ट्री के एक हिस्से की छत पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है और वह नीचे धस गई है। दोआबा फैक्ट्री में तो फायर कर्मचारियों ने आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया था लेकिन चार मंजिला एके सनन होजरी में आग ज्यादा थी और पूरी फैक्ट्री को आग ने चारों तरफ से घेर रखा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed