फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fire break out in Hoshiarpur Delhi Express in Punjab

Punjab News: होशियारपुर-दिल्ली एक्सप्रेस में लगी आग, कोच में नहीं था कोई यात्री, देखें वीडियो

Tue, 06 Sep 2022 08:57 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी/पीटीआई, होशियारपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी/पीटीआई, होशियारपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 06 Sep 2022 08:57 PM IST
सार

होशियारपुर रेलवे स्टेशन के सहायक स्टेशन मास्टर रूप कुमार ने कहा कि मामले से उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। जालंधर से अधिकारियों का एक दल आग के सही कारणों का पता लगाने के लिए जल्द ही यहां पहुंचेगा।

विज्ञापन
Fire break out in Hoshiarpur Delhi Express in Punjab
ट्रेन में लगी आग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के होशियारपुर रेलवे स्टेशन पर पार्किंग लाइन में खड़ी होशियारपुर-दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन की एक एसी कोच में आग लग गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस ट्रेन को रात 10:25 बजे दिल्ली रवाना होना था। फिलहाल ट्रेन खाली ही खड़ी थी और प्लेटफार्म पर भी इसे नहीं लगाया गया था।

विज्ञापन


आग लगने के सही कारणों का अभी पता नहीं चला है। राजकीय रेलवे पुलिस अंबाला छावनी के सहायक उप निरीक्षक रविंदर कुमार ने कहा कि कुछ मजदूरों ने शाम को पहले एसी-सह-एसी-टू टियर कोच से आग की लपटें निकलती देखीं और रेलवे अधिकारियों को सूचित किया। उन्होंने कहा कि रेलवे कर्मचारियों ने तुरंत उक्त कोच को अलग कर दिया और आग बुझाने के यंत्रों से आग पर काबू पाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


कुमार ने कहा कि एक स्थानीय दमकल भी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। होशियारपुर रेलवे स्टेशन के सहायक स्टेशन मास्टर रूप कुमार ने कहा कि मामले से उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। जालंधर से अधिकारियों का एक दल आग के सही कारणों का पता लगाने के लिए जल्द ही यहां पहुंचेगा। रूप कुमार ने कहा कि ट्रेन होशियारपुर रेलवे स्टेशन से रात 10:25 बजे रवाना होने वाली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed