{"_id":"03b44955d6a0fa8b0f4f0b2930a863c1","slug":"fire-at-textile-factory-in-panipat-2-burned-alive-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानीपत की टेक्सटाइल फैक्ट्री में आग, 2 जिंदा जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत की टेक्सटाइल फैक्ट्री में आग, 2 जिंदा जले
जगमहेंद्र सरोहा/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
Updated Thu, 02 Apr 2015 03:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत के सनौली रोड के पास चांदनी बाग कॉलोनी स्थित एक टेक्सटाइल फैक्ट्री में आग लगने से 2 जिंदा जल गए। वहीं काम करने वाले अन्य 12 मजदूरों ने भाग कर जान बचाई। घटना तड़के साढे 3 बजे की है। आग लगने का कारण मोटर में शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घंटो की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
पानीपत के सनौली रोड के पास चांदनी बाग कॉलोनी स्थित टेक्सटाइल फैक्ट्री जस्सा राम एड खुशी राम प्राइवेट लिमिटेड धागा मिल में तड़के साढे 3 बजे अचानक आग भड़क गई। देखते ही देखते आग और धुआं पूरे फैक्ट्री में फैल गया।
विज्ञापन
चपेट में आकर वहां काम करने वाले 2 मजदूर जिंदा जल गए। वहीं अन्य 12 ने भाग कर जान बचाई। प्राथमिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग की सूचना पाकर पहुंचे फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मोटर में शॉर्ट सर्किट की वजह से निकली चिंगारी पहले नाइलोन में लगी। देखते ही देखते आग भड़की और पूरी फैक्टरी को अपनी चपेट में ले लिया। इसमें यूपी के आसिफ (19 साल) जलालबाद यूपी और
अमरपाल उर्फ पाला निवासी मेरठ यूपी जिंदा जल गए।
चांदनी बाग थाना पुलिस ने हादसे में मारे गए मजदूरों के शव को शवगृह में रखवा दिया है। परिजनों के आने के बाद उसका पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।